*डॉ0 बृजेश को गोस्वामी तुलसीदास जयंती के अवसर पर पोलैंड व बाँदा से साहित्य सेवा हेतु मिला सम्मान*
*डॉ0 बृजेश को गोस्वामी तुलसीदास जयंती के अवसर पर पोलैंड व बाँदा से साहित्य सेवा हेतु मिला सम्मान*

*डॉ0 बृजेश को गोस्वामी तुलसीदास जयंती के अवसर पर पोलैंड व बाँदा से साहित्य सेवा हेतु मिला सम्मान*
दैनिक रिपब्लिक रैनसां संवाददाता हरी सिंह वर्मा महोबा
अंग्रेजी साहित्य की कई विधाओं में 8 पुस्तकें लिखने वाले बाँदा के सुदामापुरी मोहल्ले के डॉ0 बृजेश कुमार गुप्ता 'मेवादेव' वर्तमान में वर्ल्ड यूनियन ऑव पोएट्स इटली के सेक्रेटरी जनरल हैं व सर्बिया, हैती, नाइजीरिया, ब्राज़ील की संस्थाओं से डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्राप्तकर्ता, मेवादेव ग्रंथ अकैडमी के संस्थापक डॉ0 बृजेश को गोस्वामी तुलसीदास जयंती समारोह के अवसर में पोलैंड से व्हाइट ईगल पुरस्कार मिला व श्री राम दरबार मंदिर, कटरा, बाँदा में साहित्य सेवा हेतु सम्मानित किया गया। तुलसी विचार मंच के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बाँदा के लगभग 50 साहित्यकारों का सम्मान किया गया। संस्था के अध्यक्ष अशोक त्रिपाठी 'जीतू' जी व प्रबंधक प्रद्युम्न दुबे 'लालू' ने सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की व शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन राजीव रंजन ने किया। 29 पुस्तकों के सम्पादक डॉ0 बृजेश के सम्मान में अफ्रीकी देश बिरलैंड राज्य पहले ही डाक टिकट जारी कर चुका है। डॉ0 बृजेश अपने प्रथम ट्रस्ट के अंतर्गत तीन अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस आयोजित कर चुके हैं। वर्तमान समय में डॉ0 बृजेश एस0 के0 महाविद्यालय जैतपुर महोबा में प्राचार्य पद पर आसीन हैं।
आपने यह सम्मान समस्त शिक्षाविदों तथा शहर के समस्त साहित्यकारों, अपने परिवार व कॉलेज को समर्पित किया है।
What's Your Reaction?






