राहुल गांधी पर टिप्पणी भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर
राहुल गांधी पर टिप्पणी भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर

राहुल गांधी पर टिप्पणी : भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर पर कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का हमला
आजादी की लड़ाई में आरएसएस और भाजपा के आकाओं ने देश के साथ गद्दारी क्यों की - अजय राय
धर्मेंद्र कुमार/ रिपब्लिक रेनेसां संवाददाता
लखनऊ ; भाजपा नेताओं को राहुल गांधी जी से आजादी की लड़ाई का हिसाब पूछना चाहिए। 1947 तक जिस देश में सुई भी नहीं बनती थी वह चांद पर कैसे पहुंच गया और मंगल पर जा रहा है, पांचवी अर्थव्यवस्था बन गया 5 सैन्य ताकतों में से एक बन गया। इन सब का हिसाब पूछना चाहिए। साथ ही साथ खुद भी बताना चाहिए की आजादी की लड़ाई में आरएसएस और भाजपा के आकाओं ने देश के साथ गद्दारी क्यों की और पिछले 10 साल से देश को बर्बाद क्यों कर रहे हैं।
अनुराग ठाकुर सहित भाजपा के कई नेताओं द्वारा दिए गए निम्न स्तरीय बयानों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री अजय राय जी ने कहा कि राहुल गांधी के परिवार ने आजादी के लिए सिर्फ जेल नहीं काटी बल्कि देश के दुश्मनों से लड़ते हुए अपनी जान निछावर कर दी और शहीद हो गए। संघ और भाजपा के लोगों को राहुल गांधी के परिवार के बहते हुए रक्त की एक-एक बूंद का हिसाब भी मांगना चाहिए और खून की जाति भी पूछनी चाहिए।
श्री राय ने कहा कि ऐसा लगता है आरएसएस और भाजपा में घटिया से घटिया बोलने तथा कीचड़ में नहाने की होड़ लगी है, यह शर्मनाक है। देश और प्रदेश की सत्ता में बैठे भाजपा के लोग अपनी मर्यादा खो रहे हैं जो देश की जनता को बिल्कुल भी पसंद नहीं है, अगले चुनाव में जनता इसका जवाब देगी।
What's Your Reaction?






