आरडब्ल्यूए के प्रबुद्ध मतदाता तय करते हैं देश की राजनीतिक दिशा : डॉ. राजेश्वर सिंह
आरडब्ल्यूए के प्रबुद्ध मतदाता तय करते हैं देश की राजनीतिक दिशा : डॉ. राजेश्वर सिंह
समाज की प्रेरणा होते है मेधावी : डॉ. राजेश्वर सिंह ने मेधावियों में बांटे लैपटॉप और साइकिल
रामकृष्ण मिश्रा / ब्यूरो रिपब्लिक रैऺनैसां
लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने वृहस्पतिवार को वृन्दावन योजना अंतर्गत इब्राहिमपुर द्वितीय एवं खरिका द्वितीय वार्ड के हाई-राइज अपार्टमेंट्स के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। एसकेडी अकेडमी ऑडिटोरियम में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान एस आई आर प्रक्रिया, नव मतदाता पंजीकरण, एवं मतदाता स्थानांतरण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि, राष्ट्र को दिशा देने की जिम्मेदारी प्रबुद्ध मतदाताओं पर है। उन्होंने बताया जहाँ ग्रामीण मतदाता आज भी बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत समस्याओं को ध्यान में रखकर मतदान करते हैं, वहीं आर डब्ल्यू ए और हाई-राइज अपार्टमेंट्स के प्रबुद्ध मतदाता अपने मताधिकार से ग्रीन एनर्जी, एनवायरमेंट और विदेश नीति जैसे दूरगामी राष्ट्रीय व वैश्विक विषयों को प्रभावित करते हैं। वे मतदान करते समय ट्रेड वार, टैरिफ वार जैसे ग्लोबल विषयों से देश को पड़ने वाले प्रभाव को ध्यान में रखते है। ऐसे में राष्ट्रीय हितों से भटकाने वाली, जाति और भाषा की राजनीति करने वाले राजनीति को सत्ता से दूर रखने की सबसे बड़ी जिम्मेदारी भी आरडब्लूए क्षेत्रों के जागरूक मतदाताओं पर है। विधायक ने शहरी क्षेत्र में कम मतदान पर भी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में हो और हर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करे, ये राष्ट्र निर्माण के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है।
इस दौरान डॉ. सिंह ने 10 मेधावियों को लैपटॉप तथा 10 को साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया। डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि मेधावी समाज के रोल मॉडल होते हैं। जब उन्हें सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाता है, तो उसका प्रभाव पूरे समाज पर पड़ता है।
इस अवसर पर सरोजनीनगर विधायक द्वारा 32 आर डब्ल्यू ए को स्पोर्ट्स किट प्रदान की गईं।
वृहस्पतिवार को डॉ. सिंह ने 12 आर डब्ल्यू ए में ज्ञान, विज्ञान, भारतीय संस्कृति, राष्ट्रनिर्माण, और महापुरुषों की जीवनी से संबंधित प्रेरणादायक पुस्तकों से सुसज्जित लाइब्रेरी का लोकार्पण किया। इसी के साथ अब तक सरोजनीनगर के 54 आर डब्ल्यू ए में विधायक द्वारा पुस्तकालयों की स्थापना की जा चुकी हैं।
इस दौरान सभी उपस्थित क्षेत्रवासियों को सरोजनीनगर में सरकार द्वारा तथा सी एस आर फण्ड के माध्यम से संचालित कार्यों की विवरणिका भी बांटी गयी। जिसमें सरोजनीनगर में 7000 करोड़ रुपये की अब तक की सबसे बड़ी अनंत नगर आवासीय परियोजना, 1287 करोड़ की लागत से कन्वेशन सेंटर, 1000 करोड़ रुपये का अशोक लीलैंड ईवी प्लांट, 1500 एकड़ में एयरो सिटी और एस सी आर , डिफेन्स कॉरिडोर की स्थापना, ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण का कार्य। पिछले तीन वर्षों में 41 विभागों से 32,000 करोड़ रुपये की 4118 विकास परियोजनाओं की स्वीकृति, अंग्रेजी एवं फॉरेन लैंग्वेज यूनिवर्सिटी कैंपस, एन सी डी सी, नौसेना शौर्य संग्रहालय, लखनऊ विश्वविद्यालय का कृषि संकाय, भारतेंदु नाट्य अकादमी कैंपस की स्वीकृति आदि उल्लेखनीय हैं।इस अवसर पर एसकेडी संस्था के डायरेक्टर मनीष सिंह, शिव प्रकाश मिश्रा, प्रणव अग्निहोत्री, रमेश सिंह चौहान, विनोद मौर्या, संजीव अवस्थी, शंकरी सिंह, शैलेन्द्र सिंह, आमोद कुमार, अखिलेश सिंह, मनोज रावत, रंजना मिश्रा, सुमन सिंह, के. एन. सिंह, रमा शंकर त्रिपाठी एवं अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।
admin