रुद्र ब्रदर्स फ्रेश  फ्रूट्स एंड वेजिटेबल फार्म दौलतपुर में पहुंचे राज्य कारागार मंत्री सुरेश राही।

रुद्र ब्रदर्स फ्रेश  फ्रूट्स एंड वेजिटेबल फार्म दौलतपुर में पहुंचे राज्य कारागार मंत्री सुरेश राही।

रुद्र ब्रदर्स फ्रेश  फ्रूट्स एंड वेजिटेबल फार्म दौलतपुर में पहुंचे राज्य कारागार मंत्री सुरेश राही।

राज बहादुर वर्मा संवाददाता रिपब्लिक रेनेसां। 
सूरतगंज (बाराबंकी)।
सूरतगंज ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत दौलतपुर स्थित रूद्र ब्रदर्स फ्रेश फ्रूट्स एण्ड वेजिटेबल फार्म पर गुरुवार को जिला स्तरीय किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (कारागार) सुरेश राही मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, ग्राम प्रधानों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री सुरेश राही ने किसानों को प्राकृतिक खेती एवं पर्यावरण संरक्षण को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य के साथ निरंतर प्रयासरत है। सरकार की मंशा है कि किसान कम लागत में अधिक उत्पादन कर आर्थिक रूप से सशक्त बनें। राज्य मंत्री ने कहा कि आधुनिक कृषि तकनीकों, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, उन्नत बीजों तथा संतुलित पोषण प्रबंधन को अपनाकर किसान खेती को अधिक लाभकारी बना सकते हैं। उन्होंने विशेष रूप से फल एवं सब्जी उत्पादन को आय बढ़ाने का बेहतर माध्यम बताया और कहा कि बागवानी, सब्जी उत्पादन, ड्रिप सिंचाई, मल्चिंग, जैविक खाद तथा फसल विविधीकरण अपनाकर किसान अपनी आमदनी में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करते हुए प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करें। इससे न केवल भूमि की उर्वरता बनी रहेगी, बल्कि पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। मंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, जिनका लाभ सीधे किसानों को मिल रहा है। किसान जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार का उद्देश्य किसानों को नई तकनीकों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है। कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को फल एवं सब्जी उत्पादन, कीट प्रबंधन, उन्नत कृषि तकनीक, प्राकृतिक खेती के लाभ तथा सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर किसानों ने अपने अनुभव साझा किए और खेती से जुड़ी समस्याओं पर खुलकर चर्चा की, जिनका समाधान विशेषज्ञों द्वारा सुझाया गया। कार्यक्रम में एमएलसी अंगद सिंह, पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी, सूरतगंज मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार वर्मा, अमरेंद्र प्रताप सिंह, अरुण सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, प्रगतिशील किसान, फार्म संचालक एवं क्षेत्र के किसान मौजूद रहे, वहीं सुरक्षा व्यवस्था में थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस बल के साथ क्षेत्राधिकारी जगत राम कनौजिया मौजूद रहे।