वृक्ष लगाओ, गौरैया बचाओ अभियान को मिला जनसमर्थन
वृक्ष लगाओ, गौरैया बचाओ अभियान को मिला जनसमर्थन
मुश्ताक अली ब्यूरो चीफ
झांसी। महावीर जयंती के पावन अवसर पर सर्व जैन समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए “मानवता के लिए एक कदम” संस्था की गौरैया बचाओ अभियान टीम को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गांधी भवन में किया गया, जहां टीम द्वारा गौरैया संरक्षण के उद्देश्य से जन-जागरूकता स्टॉल एवं घोंसला प्रदर्शनी लगाई गई।
स्टॉल पर लोगों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी दिखाई और गौरैया संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए करीब 50 घोंसले निर्धारित शुल्क देकर प्राप्त किए। इस पहल को जैन मिलन मुख्य शाखा का भी सराहनीय सहयोग मिला।
इस अवसर पर जैन मिलन मुख्य शाखा के अध्यक्ष श्री बी.के. जैन (आईएफएस, सेवानिवृत्त मुख्य वन संरक्षक), क्षेत्रीय अध्यक्ष बृजेंद्र मोदी, दीपक मोदी, निलेश मोदी, डॉ. विनय, कैलाश चंद, वर्धमान, सुबोध जैन (रेलवे), सुभाष जैन, सत्यराज, अनिल जैन (इंजीनियर), के.सी. जैन (इंजीनियर) एवं हुकुमचंद जैन सहित अन्य सदस्यों ने मिलकर 50 गौरैया घोंसले अभियान टीम से लोगों को उपलब्ध कराए।
कार्यक्रम में उपस्थित जैन समाज के लोगों ने इस पर्यावरणीय पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की और भविष्य में भी ऐसे अभियानों को समर्थन देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के अंत में गौरैया बचाओ अभियान टीम के अध्यक्ष जगमोहन बड़ोनिया ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। टीम की ओर से अंजलि अहिरवार, कशिश, साक्षी, आरती, दीप्ति, खुशी राजपूत, रागिनी और काजल मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
admin