चेयरमैन प्रतिनिधि अयाज़ खान व ईओ राजेश चौधरी ने सफाई कर्मचारी संचारी रोग नियंत्रण अभियान में योगदान देने वाले को किया सम्मानित 

नगर पंचायत बेलहरा में सफाई आदि व्यवस्था में लगे कर्मचारियो को सहयोग करने के लिए  किया गया जागरूक

राज बहादुर वर्मा/ संवादाता रिपब्लिक रेनेसाँ 

फतेहपुर: आज नगर पंचायत बेलहरा, बाराबंकी में विकेन्द्रीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के सदस्यों व निकाय के सफाई सुपरवाईजर / सफाई कर्मचारी / अन्य कर्मचारीगणों की कार्यक्षमता संवर्धन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम को नगर पंचायत के बारात घर, भटुवामऊ में आयोजित किया गया। जिसमें अधिशासी अधिकारी श्री राजेश चौधरी, अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री अयाज खॉ, डी०पी०एम०, बाराबंकी श्री प्रदीप कुमार, लिपिक श्री चन्दन सिंह नेगी सहित निकाय के कर्मचारीगण व नगर के आमजनमानस कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित हो कर कार्यक्रम को सफल बनाये जाने में अपना योगदान दिया। नगर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के लिए तथा नगर की सफाई, डोर-टू-डोर कलेक्शन, सोर्स सेग्रीगेशन, संचारी रोग नियंत्रण अभियान व दस्तक अभियान के सम्बन्ध में अधिशासी अधिकारी और अध्यक्ष प्रतिनिधि द्वारा सफाई मित्रों व सफाई सम्बन्धित सफाई सुपरवाईर व अन्य कर्मचारीगणों को दिशा-निर्देश दिये गये। नगरवासियों को नगर की स्वच्छता बनाये रखने और नगर पंचायत बेलहरा के सफाई आदि व्यवस्था में लगे कर्मचारियों का सहयोग करने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अन्त में निकाय के कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया।