शारीरिक शिक्षा विभाग एवं डी.एस.डब्ल्यू. के तत्वावधान में आयोजित अन्तर संकाय खेल महोत्सव
शारीरिक शिक्षा विभाग एवं डी.एस.डब्ल्यू. के तत्वावधान में आयोजित अन्तर संकाय खेल महोत्सव
बीटेक ने जीता अन्तर संकाय क्रिकेट फाइनल, फूड टेक टीम को हराया
मुस्ताक अली ब्यूरो चीफ
झांसी। शारीरिक शिक्षा विभाग एवं डी.एस.डब्ल्यू. के तत्वावधान में आयोजित अन्तर संकाय खेल महोत्सव के पांचवें दिन क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल मुकाबला बीटेक और फूड टेक विभाग के छात्रों के बीच खेला गया। मैच शुरू होने से पूर्व शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव बबेले ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा टॉस कराकर मुकाबले का शुभारम्भ कराया।
बीटेक टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए फूड टेक टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 67 रन बनाए और जीत के लिए लक्ष्य रखा। जवाब में बीटेक टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 ओवर 4 गेंद में लक्ष्य हासिल कर लिया और अन्तर संकाय खेल महोत्सव की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
मैच के संचालन व निर्णय में अभय सिंह, संजय साहू, अंजुल और रविन्द्र ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य डॉ. उपेन्द्र सिंह तोमर, विनोद कुमार बौद्ध, डॉ. यज्ञपाल, डॉ. रोहित तिवारी, डॉ. प्रीति श्रीवास्तव, डॉ. रूपाम सक्सेना, डॉ. कृष्णा पांडेय, डॉ. सत्येन्द्र उपाध्याय, डॉ. नीरज वर्मा और डॉ. अमित श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के आयोजन सचिव श्री के.एल. सोनकर ने बताया कि वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, क्रिकेट और बैडमिंटन के महिला-पुरुष खिलाड़ियों का पुरस्कार वितरण समारोह अगले सप्ताह आयोजित किया जाएगा। क्रिकेट फाइनल का संचालन श्री के.एल. सोनकर ने किया तथा आभार ज्ञापन शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. राजीव बबेले ने व्यक्त किया।
admin