डोनाल्ड ट्रंप ने अपने युद्ध विराम के दावे को फिर से दोहराया
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने युद्ध विराम के दावे को फिर से दोहराया
टैरिफ की धमकी देकर संभावित परमाणु युद्ध को रूकवाया- डोनाल्ड ट्रंप
सुधीर श्रीवास्तव/
नई दिल्ली/ लखनऊ : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक साक्षात्कार में यह स्पष्ट किया कि उन्होंने टैरिफ की धमकी देकर भारत और पाकिस्तान के मध्य सैन्य टकराव को रोका था, जो कि निकट भविष्य में परमाणु युद्ध में बदल सकता था। उन्होंने कहा कि मैंने यह धमकी इसलिए दिया था कि मैं नहीं चाहता था युद्ध में लाखों निर्दोष लोग अनावश्यक मारे जाए। शुल्क के बिना यह युद्ध रुकवा पाना संभव भी नहीं था। उल्लेखनीय है कि ट्रंप ने 10 मई 2025 से अब तक कई बार भारत और पाकिस्तान के मध्य जारी युद्ध को रुकवाने का दावा किया है। ट्रंप ने दृढ़तापूर्वक कहा कि दोनों पड़ोसी देशों के मध्य सैन्य टकराव वाशिंगटन की मध्यस्थता से ही तत्काल रोकने की सहमत बन सकी थी। परंतु इसके विपरीत भारत की ओर से सदैव युद्ध रोकने के लिए किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता से इनकार किया गया। ज्ञातव्य है कि भारत ने गत 7 मई 2025 को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था जिसके तहत पहलगाम में आतंकी हमले के खिलाफ पाक के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ढांचे को निशाना बनाया गया था।
admin