नदी जल की महत्ता, स्वच्छता एवं जन-स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से लुलु समूह का नदी स्वच्छता अभियान

नदी जल की महत्ता, स्वच्छता एवं जन-स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से लुलु समूह का नदी स्वच्छता अभियान

नदी जल की महत्ता, स्वच्छता एवं जन-स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से लुलु समूह का नदी स्वच्छता अभियान

रामकृष्ण मिश्रा / ब्यूरो रिपब्लिक रैऺनैसां

 लखनऊ। नदी जल की महत्ता, स्वच्छता एवं जन-स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से लुलु हाइपरमार्केट, लुलु मॉल एवं लुलु फंटुरा के संयुक्त तत्वावधान में गोमती नदी की सफाई हेतु एक विशेष नदी स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य गोमती नदी के घाटों की स्वच्छता सुनिश्चित करना तथा समाज को स्वच्छ जल एवं स्वच्छ जीवन के महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जया कुमार गंगाधरन, निदेशक  उत्तर प्रदेश, दिल्ली एवं तेलंगाना, लुलु समूह ने गोमती नदी स्वच्छता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि नदियाँ हमारे जीवन, संस्कृति और पर्यावरण की जीवनरेखा हैं। उन्होंने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि गोमती नदी की स्वच्छता हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि लुलु समूह भविष्य में भी गोमती नदी सहित पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता से जुड़े ऐसे अभियानों को निरंतर समर्थन देता रहेगा। गोमती नदी स्वच्छता अभियान की परिकल्पना एवं पहल नोमान अज़ीज़ ख़ान, क्षेत्रीय निदेशक  उत्तर प्रदेश, तेलंगाना एवं दिल्ली की दूरदर्शी सोच का परिणाम रही। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ जल के महत्व को समझते हुए नदी स्वच्छता को सामाजिक दायित्व के रूप में देखा और इस अभियान की शुरुआत का विचार प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उपस्थित सुनील शर्मा, महाप्रबंधक  लुलु हाइपरमार्केट ने कहा कि लुलु हाइपरमार्केट सदैव स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को अपनी कार्यसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा मानता रहा है। उन्होंने गोमती नदी की सफाई में भाग लेने वाले सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की। इस स्वच्छता अभियान में रंजीत सिंह पार्षद, मनकामेश्वर वार्ड 71 के साथ-साथ नगर निगम निरीक्षक सुमित मिश्रा भी उपस्थित रहे। दोनों ने मौके पर पहुँचकर अभियान को अपना पूर्ण समर्थन दिया और गोमती नदी की स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर दिया। इस गोमती नदी स्वच्छता अभियान में लुलु समूह के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें सबतेन हुसैन, जनसंपर्क प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। सभी ने मिलकर गोमती नदी के घाट की सफाई में सक्रिय भागीदारी निभाई और स्वच्छता का संदेश आमजन तक पहुँचाया। लुलु हाइपरमार्केट द्वारा गोमती नदी की सफाई हेतु किया गया यह प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह नागरिकों को स्वच्छ घाट, स्वच्छ जल और स्वच्छ जीवन के प्रति प्रेरित करने का सशक्त उदाहरण भी है।