मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में चिलौकी विद्यालय प्रथम ग्राम प्रधान ने किया सम्मानित

मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में चिलौकी विद्यालय प्रथम ग्राम प्रधान ने किया सम्मानित

मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में चिलौकी विद्यालय प्रथम ग्राम प्रधान ने किया सम्मानित


रिज़वान अहमद/ संवादाता रिपब्लिक रेनेसाँ 

मसौली बाराबंकी। परिषदीय विद्यालयों की मंडलीय स्तर की बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम जो सुल्तानपुर में आयोजित हुआ उसमें कंपोजिट विद्यालय चिलौकी के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने पर शनिवार को ग्राम प्रधान एवं प्रधान संघ अध्यक्ष सोमनाथ राजपूत ने विजेता बच्चों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ब्लॉक एवं जनपद स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद मंडल स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में अमेठी, अंबेडकर नगर, अयोध्या, सुल्तानपुर और बाराबंकी जनपदों की टीमों ने प्रतिभाग किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच कंपोजिट विद्यालय चिलौकी के छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर मंडल में प्रथम स्थान हासिल किया। मंडल स्तर पर विजेता टीम का स्वागत एवं सम्मान सोमनाथ राजपूत, अध्यक्ष प्रधान संघ विकासखंड मसौली तथा सुरेश चंद्र, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ मसौली द्वारा किया गया। उन्होंने छात्रा समरीन, फरहीन, अंशिका, अन्नपूर्णा, अन्नया यादव तथा छात्र मुकेश, राम मोहन और कपिल को माला पहनाकर सम्मानित किया। बताया गया कि मंडल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ये छात्र-छात्राएं अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे।इस अवसर पर विश्वनाथ वर्मा, नरेंद्र कुमार, शालिनी अवस्थी, संगीता वर्मा, सुमन वर्मा, प्रतिमा गुप्ता, निहारिका सिंह, ममता द्विवेदी, दीक्षा श्रीवास्तव, गरिमा, नीलम, पार्वती, सुनीता, प्रीति, मालती, लखदेई राम, हेतु वर्मा, राहुल कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।