महिला चिकित्सा दिवस डॉक्टर तारा निगम ने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर किया जागरूक
महिला चिकित्सा दिवस डॉक्टर तारा निगम ने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर किया जागरूक
मुश्ताक अली ब्यूरो चीफ
झांसी। महिला चिकित्सा दिवस के अवसर पर शहर की जानी-मानी बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. तारा निगम ने नवजात शिशुओं से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों के स्वास्थ्य, उपचार एवं रोगों से बचाव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से बाल चिकित्सा के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं और अपने अनुभव के आधार पर बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही हैं।
डॉ. तारा निगम, जिनका झांसी क्लीनिक रानी लक्ष्मीबाई पार्क के सामने, चंदा होटल के पास स्थित है, ने कहा कि वह नवजात शिशु से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों का इलाज करती हैं। उन्होंने बताया कि उनके लंबे अनुभव के कारण बच्चों की बीमारियों को समय रहते पहचान कर उचित इलाज संभव हो पाता है।
महिला चिकित्सा दिवस के अवसर पर उन्होंने अभिभावकों को बच्चों के रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों का नियमित टीकाकरण, संतुलित आहार, स्वच्छ वातावरण, हाथों की सफाई और समय पर स्वास्थ्य जांच बेहद आवश्यक है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि बदलते मौसम में बच्चों को विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है।
डॉ. तारा निगम ने कहा कि महिला चिकित्सक होने के नाते बच्चों और अभिभावकों के साथ भावनात्मक जुड़ाव बनता है, जिससे इलाज और अधिक प्रभावी हो जाता है। महिला चिकित्सा दिवस महिलाओं के योगदान को सम्मान देने के साथ-साथ समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर है।
इस अवसर पर उन्होंने यह भी बताया कि उनके पति डॉ. आनंद सागर, जो कि एक जाने माने जनरल फिजिशियन हैं, वह भी कई वर्षों से चिकित्सा क्षेत्र में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। डॉ. आनंद सागर प्रतिदिन शाम 6 बजे से 8 बजे तक इसी क्लीनिक में मरीजों को परामर्श एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराते हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को एक ही स्थान पर बेहतर चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिल रहा है।
उन्होंने अंत में सभी अभिभावकों से अपील की कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास पर ध्यान दें तथा किसी भी बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत विशेषज्ञ से संपर्क करें।
admin