75 वर्ष पर बाल अधिकारों की 75 तस्वीरों को किया गया प्रदर्शित 

75 वर्ष पर बाल अधिकारों की 75 तस्वीरों को किया गया प्रदर्शित 

Aug 19, 2024 - 08:48
Aug 19, 2024 - 09:46
 0  39
75 वर्ष पर बाल अधिकारों की 75 तस्वीरों को किया गया प्रदर्शित 
republic renaissance

भारत में यूनिसेफ के 75 वर्ष पर बाल अधिकारों की 75 तस्वीरों को किया गया प्रदर्शित 

रामकृष्ण मिश्रा / ब्यूरो रिपब्लिक रैनैसां
 
लखनऊ। यूनिसेफ एवं द यूथ फोटोजर्नलिस्ट असोसिएशन द्वारा आयोजित क्लिक्स फॉर चेंज फॉर एवरी चाइल्ड फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं आठवीं राष्ट्रीय प्रदर्शिनी का शुभारंभ ललित कला अकादेमी क्षेत्रीय सेंटर, अलीगंज में रविवार को विश्व फोटोग्राफी दिवस की पूर्व संध्या पर किया गया। विश्व फोटोग्राफी दिवस एवं भारत में यूनिसेफ के 75 वर्ष मनाए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित इस फोटोग्राफी प्रदर्शिनी में बाल अधिकारों से संबंधित दो महत्वपूर्ण विषय - स्वस्थ बच्चों के लिए स्वस्थ पर्यावरण : जलवायु परिवर्तन का बच्चों पर प्रभाव एवं बचपन से किशोरावस्था तक प्यार भरी देखभाल - पर केंद्रित 75 चुनिंदा तस्वीरों को प्रदर्शित किया गया है। फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं प्रदर्शिनी हेतु भारत के विभिन्न प्रदेशों समेत श्रीलंका से भी आवेदन प्राप्त किए गए। 15 वर्ष से लेकर 70 वर्ष तक के लोगों ने प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें से दस चुनिंदा तस्वीरों का चयन निर्णायक मण्डल द्वारा किया गया जिन्हें रविवार को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में दिव्यांग जनों एवं महिलाओं द्वारा की गई तस्वीरों को विशेष पुरस्कार भी दिए गए। यूनिसेफ की संचार विशेषज्ञ सुश्री निपुण गुप्ता ने बताया कि तस्वीरें बच्चों की वास्तविकता को दिखाती है और उनमें भावनाएँ जगाने और बदलाव लाने की क्षमता होती है।बाल अधिकारों से विषयों से जुड़ी फोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं प्रदर्शिनी करने का उद्देश्य इन महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान आकर्षित करना है। द यूथ फोटोजर्नलिस्ट असोसिएशन के अध्यक्ष साहिल सिद्दीकी ने बताया कि प्रदर्शिनी के दौरान 20, 21 एवं 22 अगस्त को सायं 4 से 5.30 बजे तक ललित कला अकादेमी अलीगंज में फोटोग्राफी से जुड़ी कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा जिसमें मोबाइल फोटोग्राफी, लाइट आदि की जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी। इन कार्यशालाओं में कोई भी प्रतिभाग कर सकता है। उन्होंने बताया की प्रदर्शिनी सभी के लिए 19 अगस्त से 22 अगस्त तक सुबह 11 बजे से शाम 6:30 बजे तक खुली रहेगी। प्रतियोगिता में जल वायु परिवर्तन विषय पर प्रथम पुरस्कार झारखंड के सुभोजीत घोशाल, द्वितीय  बैंगलोर की छात्रा विबुशा रहीं, तृतीय बिहार के अफजल अदीब को मिला है। इस विषय पर विशेष पुरस्कार मिर्जापुर की फरहान नज़मी एवं नोएडा के नीरज कुमार को दिया गया। बच्चों की उचित देखभाल विषय पर जयपुर की दुर्गेश नंदिनी को दिया गया। द्वितीय पुरस्कार फोटोजर्नलिस्ट कमर नईम अंसारी, तृतीय संत कबीर नगर के शाश्वत मिश्र को दिया गया। इस केटेगरी में विशेष पुरस्कार हरियाणा के नरेंद्र कुमार एवं कर्नाटक की गायत्री को दिया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल में कॉलेज ऑफ आर्ट्स लखनऊ के अध्यापक अतुल हुंडू, लखनऊ के वरिष्ठ छायाकार  मनोज छाबरा एवं यूनिसेफ दिल्ली के संचार विशेषज्ञ इड्रिस अहमद शामिल थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow