बदोसराय में रोती मिली चार वर्षीय मासूम, पुलिस ने परिजनों की तलाश की जारी

बदोसराय में रोती मिली चार वर्षीय मासूम, पुलिस ने परिजनों की तलाश की जारी

बदोसराय में रोती मिली चार वर्षीय मासूम, पुलिस ने परिजनों की तलाश की जारी


आफताब अहमद/ संवादाता रिपब्लिक रेनेसाँ 

बाराबंकी जनपद के सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब कस्बा बदोसरांय स्थित राजाराम गुप्ता रेस्टोरेंट के पास करीब 2 बजे एक चार वर्षीय मासूम बच्ची रोती हुई ग्रामीणों को दिखाई दी। बच्ची के अकेले होने पर स्थानीय लोगों ने तुरंत एक समाजसेवी को इसकी सूचना दी, जिसके बाद कोतवाली बदोसरांय पुलिस को अवगत कराया गया।सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बदोसरांय अजीत कुमार विद्यार्थी के निर्देश पर उपनिरीक्षक लक्ष्मीकांत तिवारी व कांस्टेबल सुभाष यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बच्ची से उसका नाम-पता पूछने का प्रयास किया। लेकिन बच्ची कुछ भी बताने में असमर्थ रही। इसके बाद पुलिस बच्ची को सुरक्षित कोतवाली बदोसरांय ले गई।कोतवाली में बच्ची को महिला हेल्प डेस्क पर बैठाकर पूरी सुरक्षा के साथ रखा गया है। बच्ची के परिजनों का पता लगाने के लिए उसकी फोटो व वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किए जा रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द उसके माता-पिता या अभिभावकों तक जानकारी पहुंचाई जा सके।