झांसी ग्रामीण प्रीमियर लीग में परवई की रोमांचक जीत के साथ सेमीफाइनल में

झांसी ग्रामीण प्रीमियर लीग में परवई की रोमांचक जीत के साथ सेमीफाइनल में

झांसी ग्रामीण प्रीमियर लीग में परवई की रोमांचक जीत के साथ सेमीफाइनल में


मुश्ताक अली/ब्यूरो चीफ रिपब्लिक रेनेसाँ 

झांसी।सवारियां सेठ फाउंडेशन द्वारा आयोजित झांसी ग्रामीण  प्रीमियर क्रिकेट लीग(JGPL) के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित इस लीग में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
क्वार्टर फाइनल में परवई ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 127 रनों के लक्ष्य को 16.4 ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम की ओर से नबल कंजर (46), सुमित कबूतरा (38*) और अंकुश कबूतरा (25) ने अहम योगदान दिया। इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए अभिषेक को “मैन ऑफ द मैच” चुना गया। उन्हें यह सम्मान जिला क्रिकेट संघ,झांसी के सचिव वरिष्ठ क्रिकेटर  बृजेंद्र यादव के हाथों प्रदान किया गया। ब्रिजेंद्र यादव ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन की आवश्यकता है। इसी शानदार जीत के साथ परवई जूनियर टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब टीम का मनोबल काफी ऊंचा है और आगामी मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों व समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने बताया कि JGPL का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेल के माध्यम से आगे बढ़ाना, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करना तथा सकारात्मक माहौल तैयार करना है।