मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक

मुस्ताक अली ब्यूरो चीफ
झांसी। थाना प्रेम नगर क्षेत्र अंतर्गत मिशन शक्ति अभियान के तहत कस्तूरबा कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं को जागरूक करने हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं आत्मनिर्भरता के प्रति सजग करना रहा।
कार्यक्रम में थाना प्रेम नगर की वरिष्ठ महिला उप निरीक्षक निलेश कुमारी के नेतृत्व में पहुंची महिला पुलिस टीम ने छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उप निरीक्षक निलेश कुमारी ने बताया कि यह अभियान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने के लिए संचालित किया जा रहा है। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, हिंसा या असुरक्षित स्थिति में भयभीत न होकर तत्काल पुलिस से संपर्क करें तथा हेल्पलाइन सेवाओं का उपयोग करें।
महिला कांस्टेबल आरती, आशा तोमर एवं कंचन पाल ने छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों, साइबर अपराध से बचाव, सुरक्षित आवागमन एवं आत्मरक्षा के सामान्य उपायों की जानकारी सरल एवं व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से दी। साथ ही 1090 (महिला हेल्पलाइन) एवं 112 जैसे महत्वपूर्ण आपातकालीन नंबरों के उपयोग के बारे में भी बताया गया।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता करते हुए प्रश्न पूछे और पुलिस टीम से मार्गदर्शन प्राप्त किया। विद्यालय प्रशासन ने पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं में आत्मविश्वास का संचार करते हैं और उन्हें सुरक्षित एवं सशक्त भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।