उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर की हुई लखनऊ एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग
उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य के हेलीकॉप्टर की हुई लखनऊ एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग
दो हजार फीट की ऊंचाई पर डिस्प्ले हुआ अचानक बंद धुएं से भर गया केबिन
सुधीर श्रीवास्तव
ब्यूरो प्रमुख रिपब्लिक रेनैसां
लखनऊ। उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होते-होते बचा। इस घटना में उन्हें किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ। उनके साथ पायलट के अतिरिक्त एक सहयोगी तथा एक पीएसओ भी हेलीकाप्टर में मौजूद था। उल्लेखनीय है कि उपमुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से ला मार्ट्स से कौशांबी में आयोजित सरस महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए लखनऊ से जा रहे थे। वहां डिप्टी सीएम को कई अन्य परियोजनाओं का निरीक्षण भी करना था। सूत्रों के हवाले से ज्ञात हुआ कि हेलीकॉप्टर के उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद ही केबिन में धुआं भरने लगा और उसका डिस्प्ले भी बंद हो गया। खराबी को देखते ही पायलट ने हेलीकॉप्टर को अमौसी एयरपोर्ट की ओर वापस ले लिया, जहां उनकी सुरक्षित लैंडिंग हुई। इस घटना के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया और इसके बाद सुरक्षा करणों से हेलीकॉप्टर की पूरी जांच की जा रही है।
admin