पूर्व ब्लॉक प्रमुख तालिब नजीब कोकब ने बसपा सुप्रीमो मायावती से की मुलाकात पार्टी में हुए शामिल

पूर्व ब्लॉक प्रमुख तालिब नजीब कोकब ने बसपा सुप्रीमो मायावती से की मुलाकात पार्टी में हुए शामिल

पूर्व ब्लॉक प्रमुख तालिब नजीब कोकब ने बसपा सुप्रीमो मायावती से की मुलाकात पार्टी में हुए शामिल


कुर्सी विधासभा में सपा को लगा बड़ा झटका पूर्व ब्लॉक प्रमुख तालिब नजीब कोकब ने सपा छोड़ बहुजन समाज पार्टी का थामा दामन 


सय्यद खालिद महमूद/ ब्यूरो चीफ रिपब्लिक रेनेसाँ 

फतेहपुर, बाराबंकी। कुर्सी विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में शुक्रवार को एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया। पूर्व ब्लॉक प्रमुख तालिब नजीब कोकब ने समाजवादी पार्टी छोड़कर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का दामन थाम लिया। उन्होंने लखनऊ स्थित बसपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी प्रमुख मायावती से मुलाकात की। इस अवसर पर बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने तालिब नजीब को विधिवत पार्टी की सदस्यता दिलाई। उनके बसपा में शामिल होने को जिले की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में देखा जा रहा है। इससे बसपा को संगठनात्मक मजबूती मिलने की उम्मीद है। जबकि समाजवादी पार्टी को क्षेत्र में बड़ा राजनीतिक नुकसान माना जा रहा है। तालिब नजीब लंबे समय से कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। और उनका क्षेत्र में अच्छा जनाधार है। उनके दल बदलने से आगामी चुनावों में राजनीतिक समीकरण बदलने की पूरी संभावना है। बसपा नेतृत्व का मानना है कि उनके जुड़ने से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और संगठन का विस्तार होगा। इस दौरान बसपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी दिनेश चंद्र, अजय गौतम, फतेहपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र प्रसाद गौतम, डॉ. रंजीत और प्रमोद कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।