उ0प्र0 पुलिस में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानपूर्ण एवं भावुक विदाई
उ0प्र0 पुलिस में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानपूर्ण एवं भावुक विदाई
दैनिक रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा
महोबा।
उत्तर प्रदेश पुलिस में अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्वक विदाई प्रदान किए जाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महोबा प्रबल प्रताप सिंह द्वारा पुलिस लाइन महोबा स्थित सभाकक्ष में एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोबा द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों को उनके परिवारजनों की गरिमामयी उपस्थिति में स्मृति-चिन्ह, शॉल, उपहार एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त कर्मियों द्वारा अपने दीर्घकालीन सेवाकाल में निभाई गई कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी एवं निस्वार्थ सेवा भावना की सराहना करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया।
उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में दी गई सेवाएं समाज की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगी। साथ ही सेवानिवृत्त कर्मियों के उज्ज्वल भविष्य, सुखमय पारिवारिक जीवन एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए भावुक विदाई दी।
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मी
उ0नि0स0पु0 नरेन्द्र सिंह
उ0नि0ना0पु0 अवधेश कुमार द्विवेदी
मु0आ0 शमशाद खाँ
मु0आ0 देवलाल तिवारी
विदाई समारोह के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक महोबा वन्दना सिंह, क्षेत्राधिकारी गौरव उपाध्याय, प्रतिसार निरीक्षक शिवकुमार सिंह सहित जनपद के अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण एवं सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों के परिजन उपस्थित रहे। समारोह के दौरान सभी उपस्थितजनों द्वारा सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मान, आत्मीयता एवं ससम्मानपूर्वक विदाई प्रदान की गई।
admin