पुलिस ने नाम दर्ज तहरीर को अज्ञात में तब्दील कराया
पुलिस ने नाम दर्ज तहरीर को अज्ञात में तब्दील कराया
नाबालिग लड़की की मां ने मीडिया से रूबरू होते हुए स्थानीय पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि 28 मार्च को जब उसकी लडकी घर से गायब हुई थी। घटना के अगले दिन उसके पति ने गांव निवासिनी महिला के एक रिश्तेदार का नाम तहरीर में उल्लेख करते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था। जहां पर पुलिस ने उक्त आरोपित का नाम कटवा कर अज्ञात के खिलाफ़ स्थानीय थाना में मुकदमा पंजीकृत कर लिया था। आरोप है जिस आरोपित का नाम पुलिस के सामने पीड़ित परिवार ने उल्लेख किया था। उस लड़के और उनकी लडकी की कई फ़ोटो अलग अलग शहरों से वायरल हुई हैं
जो पीड़ित परिवार के पास हैं। आज पीड़ित की नाबालिग लड़की को गायब हुए चार महीने होने को हैं। जिसका पुलिस आज तक पता नही लगा पाई है। पीड़ित परिवार अपनी लडकी के मिलने की आस में दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं।
What's Your Reaction?