उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने 339.10 लाख रूपये की लागत से निर्मित कॉमन इन्क्यूवेशन सेन्टर का किया उद्घाटन, लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री ने सरस हाट का शुभारम्भ कर स्वयं सहायता समूहों को दुकानों का किया आवंटन

रामकृष्ण मिश्रा / ब्यूरो रिपब्लिक रैऺनैसां

लखनऊ।उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय परिसर में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजनान्तर्गत रू0-339.10 लाख की लागत से निर्मित कॉमन इन्क्यूवेशन सेन्टर का उद्घाटन, लोकार्पण किया। उन्होंने ब्लॉक परिसर मंझनपुर में सरस हाट का शुभारम्भ कर स्वयं सहायता समूहों-रानी महिला स्वयं सहायता समूह, शारदा महिला स्वयं सहायता समूह, गौरी महिला स्वयं सहायता समूह, चारिका महिला स्वयं सहायता समूह, नारी शक्ति महिला स्वयं सहायता समूह, शक्ति महिला स्वयं सहायता समूह एवं राधे महिला स्वयं सहायता समूह सहित कुल 20 स्वयं सहायता समूहों को दुकानों का आवंटन किया।