महिलाएं बनेंगी विकास की धुरी, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ती आधी आबादी - केशव प्रसाद मौर्य
महिलाएं बनेंगी विकास की धुरी, आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ती आधी आबादी - केशव प्रसाद मौर्य
सशक्त दीदी-समृद्ध प्रदेश : सरकार का विकास संकल्प
रामकृष्ण मिश्रा / ब्यूरो रिपब्लिक रैऺनैसां
लखनऊ। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कौशाम्बी के डायट मैदान में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि कौशाम्बी अभूतपूर्व क्षमताओं से परिपूर्ण जनपद है। विकसित भारत-विकसित उ.प्र. में कौशाम्बी को विकसित बनाने के लिए प्रयास होना चाहिए, उसकी आज शानदार शुरूआत हुई है। आज भारत सरकार का बजट पेश हुआ है। विकसित भारत बनाने के लिए, विकसित उ.प्र. बनाने के लिए, विकसित कौशाम्बी बनाने के लिए और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए, युवाओं का भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए, किसानो को समृद्धशाली बनाने के लिए, गरीबों को अमीर बनाने के लिए, देश को दुनियॉ में नम्बर एक बनाने के लिए आज के बजट से शुरूआत हुई है। उन्होंने इस शानदार बजट के लिए प्रधानमंत्री एवं वित्त मंत्री आदि लोगों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। इस बजट में उ.प्र. को पूर्व की भॉति और बढ़कर प्राप्त हुआ है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कौशाम्बी के विकास की शुरूआत हुई है। गरीबी से मुक्त भारत बनाने के लिए, गरीबी से मुक्त उ.प्र. बनाने के लिए, गरीबी से मुक्त कौशाम्बी बनाने के लिए, यह एक शानदार शुरूआत हुई है। गरीबों को अमीर बनाने व महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज रू0-47 करोड़ 89 लाख की परियोजनाओं का लोकार्पण एंव शिलान्यास हुआ है, अभी और परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास किया जाएगा। जनपद कौशाम्बी, अयोध्या, सहारनपुर, बरेली में इन्क्यूवेशन सेन्टर का लोकार्पण हुआ है, यह जनपद के विकास के लिए बहुत बड़ा कदम है। 4 करोड़ लोगों को आवास देने का कार्य किया गया। 3 करोड़ और लोगों को आवास देने का कार्य किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि स्वयं सहायता समूह के अन्तर्गत एक करोड़ दीदियों को जोड़ने का कार्य किया गया है, इसे बढ़ाकर 3 करोड़ करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने ब्लॉक परिसर मंझनपुर में सरस हॉट का कार्य किए जाने पर प्रशंसा व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक बहुत अच्छा प्रयास है। समूह की सभी दीदियों को सशक्त बनाने के लिए सरकार संकल्पित है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी ने कहा था कि हमें ऐसा राजा, राज्य चाहिए, जहॉ कोई भी भूखा पेट न सोए, अब कोई भूखा पेट नहीं सोता। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का राशन 80 करोड़ लोगों को निशुल्क दिया जा रहा है। हर घर-नल से जल पहुॅचाने का कार्य किया जा रहा है। घर-घर तक विद्युत पहॅुचाने का कार्य किया गया। वर्तमान में ट्रान्सफार्मर खराब होने पर तत्काल सही कराया जाता है। 70 वर्ष से अधिक के लोगों को आयुष्मान योजना से लाभान्वित किया जा रहा है।इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत कल्पना सोनकर, विधायक चायल पूजा पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, निवर्तमान विधायक शीलता प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल व लाल बहादुर, सदस्य उ.प्र. राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा, सदस्य उ.प्र. अनुसूचित जाति, जनजाति आयोग जितेन्द्र कुमार, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मंझनपुर वीरेन्द्र फौजी व भरवारी कविता पासी, अध्यक्ष नगर पंचायत अजुहा शान्ती देवी व सिराथू भोला यादव, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक शिवमोहन मौर्य, अनीता त्रिपाठी, संजय जायसवाल, भोले शंकर, ब्लॉक प्रमुखगण, अध्यक्ष डीसीएफ चन्द्र दत्त शुक्ल सहित अन्य गणमान्य तथा निदेशक खाद्य प्रसंस्करण टी.के. शीबू, जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार व मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी उपस्थित रहें।
admin