सतरिख के अहमदी अकबर वारसी स्कूल के वार्षिक समारोह में पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने उपस्थित होकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया
सतरिख के अहमदी अकबर वारसी स्कूल के वार्षिक समारोह में पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने उपस्थित होकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया
सैफ मुख्तार/संवादाता रिपब्लिक रेनेसाँ
बाराबंकी: बाराबंकी के अन्तर्गत नगर पंचायत सतरिख में अहमदी अकबर वारसी स्कूल के वार्षिक उत्सव समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने उपस्थित होकर कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन समिति ने पूर्व मंत्री का माला पहनाकर अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। महबूब एडवोकेट ने उपस्थित सभी मेहमानों का माला पहनाकर अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इन छोटे- छोटे बच्चों का कार्यक्रम देख कर मैं बहुत प्रसन्न हूँ । इनके अध्यापकों को मैं हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित करता हूँ । जिन्होंने बड़ी मेहनत से कार्यक्रम की तैयारी कराई होगी। शिक्षा एक ऐस ज्ञान है, जिसके मिलने के बाद प्राप्त हो जाने के बाद वह कभी भूखा नहीं मर सकता। अपने जीविका के संसाधन स्वयं ढूंढ सकता है और स्कूल के अध्यापकों और अभिभावकों को मै कहना चाहता हूं कि बच्चों की रुचि जिस क्षेत्र में हो उसी की तैयारी करानी चाहिए। जबरदस्ती बच्चों के ऊपर कोई भार नहीं डालना चाहिए।स्कूल की मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ॰ शाहीन सईद ने भी पूर्व मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर मौजूद लोगों में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सतरिख चेयरमैन रेहान कामिल साहब,पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, जिला बार एसोशिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह वर्मा जी,अजय वर्मा बबलू,सतीश पाण्डेय एडवोकेट, हशमत अली गुड्डू,श्याम प्रकाश त्रिवेदी,नसीम कीर्ति,असगर अली,वकील अहमद,एवं तमाम अभिभावक और टीचर भी उपस्थित रहे।
admin