पूर्व विधायक सुरेश चंद्र तिवारी के जन्मदिन पर हुआ भव्य स्वागत

पूर्व विधायक सुरेश चंद्र तिवारी के जन्मदिन पर हुआ भव्य स्वागत

पूर्व विधायक सुरेश चंद्र तिवारी के जन्मदिन पर हुआ भव्य स्वागत


रिपब्लिक रेनेसां संवाददाता

लखनऊ। रविवार को पूर्व विधायक सुरेश चंद्र तिवारी के जन्मदिन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर लखनऊ के वरिष्ठ भाजपा नेता जो लगातार लखनऊ कैंट विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक रहे, जो भाजपा के तमाम पदों पर कार्य करते हुए पार्टी को लगातार आगे बढ़ाने में अपना योगदान देने वाले पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र तिवारी जो हर कार्यकर्ताओं के हर विषय पर ध्यान रखने वाले जिनकी एक आवाज पर सभी कार्यकर्ता अनुशासित होकर सुरेश चंद्र तिवारी के लिए जन सैलाब का समूह बना देते हैं ऐसे वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश चंद्र तिवारी  के जन्मदिन पर उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेता मान सिंह, पार्षद पीयूष दीवान, पार्षद सुधीर मिश्रा उर्फ बबलू भाई पूर्व पार्षद पति अंकित मिश्रा, नामित पार्षद अधिवक्ता सुभाष शुक्ला, लखनऊ महानगर के महामंत्री योगेंद्र पटेल, लखनऊ महानगर के सह मीडिया प्रभारी चन्द्रभूषण पाण्डेय उर्फ पप्पू पाण्डेय, सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता श्याम त्रिपाठी, ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सी.पी. अवस्थी, महामंत्री देवेंद्र शुक्ला ऐसे तमाम वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं जनता के समूह के बीच भगवान भोलेनाथ का पूजन अर्चना कर बजरंगबली का पाठ संपन्न कर भव्य भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने भगवान भोलेनाथ एवं बजरंगबली के आशीर्वाद से जयकारा लगाते हुए सुरेश चंद्र तिवारी दीर्घायु हो, सुरेश चंद्र तिवारी जिंदाबाद के नारा लगाते हुए प्रभु इच्छा तक भंडारे का शुरूआत किया और सभी कार्यकर्ताओं ने भगवान भोलेनाथ का प्रसाद ग्रहण किया ।