बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक फरीद महफूज किदवाई

बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक फरीद महफूज किदवाई

Jul 13, 2024 - 10:38
 0  62
बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक फरीद महफूज किदवाई
Republic Renaissance News

ग्रामीणों ने जमकर किया शिकायत


राज बहादुर वर्मा/ संवाददाता रिपब्लिक रेनेसां

सूरतगंज /बाराबंकी : सरयू नदी का जलस्तर सामान्य होने लगा है। लेकिन समस्याएं अब भी बरकरार हैं। दर्जनों गांवों में घुसा बाढ़ का पानी अब कम होने लगा है। बाढ़ का पानी उतरने के बाद नदी किनारे कटान का खतरा बढ़ गया है। शुक्रवार को रामनगर तहसील इलाके के हेतमापुर तटबंध पर बाढ़ पीड़ितों से मिलने सपा विधायक फरीद महफूज किदवई अपने समर्थकों के संग पहुंचे। तटबंध पर सपा विधायक ने अपनी निधि से कराए गए विभिन्न कार्यों का बखान किया। वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद करने के लिए प्रयासरत होने की बात कही।सुंदरनगर, माधवपुरवा, कचनापुर,बेलहरी,बलइपुर,मदरहा,हेतमापुर,उधिया,जमका, खुज्जी सहित दर्जन भर से अधिक गांव के लोगों ने सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन किया था। तटबंध पर 38 परिवार अब भी शरण लिए हुए हैं। बेलहरी मजरे बतनेरा निवासी कुवांरे की पत्नी मंता ने भोजन वितरण आदि सरकारी सुविधाओं में कानून गो पर मनमानी व भेदभाव करने का आरोप लगाया है। वहीं नंदलाल गौतम ने नाराजगी जताते हुए बताया कि तहसील प्रशासन और ग्राम प्रधान मिलीभगत से हर साल बाढ़ के नाम पर लाखों रुपयों का बंदरबांट किया जाता है। जिस हिसाब से लोगों को लाभ मिलना चाहिए उस हिसाब से लाभ नही मिल रहा है। सिर्फ रसूखदार लोगों को लाभ दिया जा रहा है। इस संबंध में दूरभाष के माध्यम से एसडीम रामनगर से बात करने पर पता चला कि किसी भी बाढ़ पीड़ित के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा हर प्रकार की मदद के लिए तहसील प्रशासन हमेशा तैयार रहेगी। वही बंधे पर बसे लोग जलस्तर कम होने के बाद भी गांव जाने से घबरा रहे हैं। चारों तरफ जलभराव होने से जहरीले जीव जंतुओं का खतरा बढ़ गया। जिससे लोग दहशत गर्द हैं
विधायक के साथ प्रदेश सचिव लल्लन वर्मा जिला सचिव डॉक्टर सत्यवान वर्मा, पूतान वर्मा, मोहम्मद आदिल क्षेत्र पंचायत सदस्य मोहम्मद रियाज शेखर पाल वकील खान जैसे सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow