बजट - 2026, युवाओं को बनाएगा रोजगारदाता - केशव प्रसाद मौर्य

बजट - 2026, युवाओं को बनाएगा रोजगारदाता - केशव प्रसाद मौर्य

बजट - 2026, युवाओं को बनाएगा रोजगारदाता - केशव प्रसाद मौर्य

डबल इंजन सरकार का बजट विकास और निवेश को समर्पित

रामकृष्ण मिश्रा / ब्यूरो रिपब्लिक रैऺनैसां

लखनऊ / प्रयागराज । उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को जिला पंचायत सभागार, प्रयागराज में बजट 2026 पर आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित किया। उन्होंने केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार के बजट की प्रमुख बातों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए इसे आज़ादी के बाद का सर्वश्रेष्ठ, विकासोन्मुख और गरीब कल्याण को समर्पित बजट बताया। उप मुख्यमंत्री ने कहा  सरकार का प्रयास है कि युवा रोजगार मांगने वाले नहीं, बल्कि रोजगार देने वाले बनें। बजट में युवाओं, उद्यमियों, किसानों, महिलाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए व्यापक प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे बजट को डाउनलोड कर उसका अध्ययन करें तथा इसकी जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार ने उद्योग, निवेश और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया है। आज विश्व में सर्वाधिक निवेश भारत में आ रहा है और भारत में सर्वाधिक निवेश उत्तर प्रदेश में हो रहा है। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने के लिए स्वदेशी उत्पादन, बेहतर पैकेजिंग और विपणन व्यवस्था पर विशेष बल दिया गया है। स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद अब प्रदेश ही नहीं, देश और विदेश तक पहुंच रहे हैं।
पर्यटन क्षेत्र की अपार संभावनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश में सर्वाधिक पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। अयोध्या, काशी, मथुरा, प्रयागराज  पर्यटन के प्रमुख केंद्र बनकर उभरे हैं। एक जनपद- एक उत्पाद योजना को देश के कई राज्यों ने अपनाया है। यूपी दिवस पर एक जिला -एक व्यंजन योजना की भी शुरुआत की गई है, जिससे स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध हो रहा है। आईटी एवं मोबाइल निर्माण के क्षेत्र में प्रदेश की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में सर्वाधिक मोबाइल फोन का निर्माण हो रहा है, जिसमें उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण भागीदारी है। बजट में आईटी और विनिर्माण क्षेत्र को और सशक्त करने के प्रावधान किए गए हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष बी.के. सिंह, विधायक गुरु प्रसाद मौर्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।