विश्व हिन्दु महासंघ ने दिलीप पाण्डेय पर लगाए जा रहे आरोपों को बताया निराधार

विश्व हिन्दु महासंघ ने दिलीप पाण्डेय पर लगाए जा रहे आरोपों को बताया निराधार

विश्व हिन्दु महासंघ ने दिलीप पाण्डेय पर लगाए जा रहे आरोपों को बताया निराधार

जिलाध्यक्ष रिषभ झा बोले—छवि धूमिल करने की साजिश, अफवाह फैलाने वालों पर विधिक कार्रवाई के लिए होंगे बाध्य 


झांसी। विश्व हिन्दु महासंघ के जिलाध्यक्ष रिषभ झा ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य/जिला प्रभारी झांसी श्री दिलीप पाण्डेय के संबंध में हाल ही में प्रचारित की जा रही कथित भ्रामक सूचनाओं को पूरी तरह निराधार और दुर्भावनापूर्ण बताया है।
जारी प्रेस वक्तव्य में जिलाध्यक्ष ने कहा कि श्री दिलीप पाण्डेय लंबे समय से संगठन और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनका सार्वजनिक जीवन पारदर्शिता, निष्पक्षता और जनहित के कार्यों के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक विरोधियों एवं असामाजिक तत्वों द्वारा उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है, जो निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है।
जिलाध्यक्ष रिषभ झा ने कहा कि संगठन अपने पदाधिकारियों की गरिमा और प्रतिष्ठा की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना प्रमाण के लगाए जा रहे आरोपों का कोई आधार नहीं है और ऐसे कृत्य समाज में भ्रम और अविश्वास का वातावरण पैदा करते हैं।
संगठन की ओर से समस्त कार्यकर्ताओं, क्षेत्रवासियों और शुभचिंतकों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा सत्यता की पुष्टि किए बिना किसी भी भ्रामक जानकारी को साझा न करें।
प्रेस वक्तव्य में यह भी कहा गया कि यदि भविष्य में इस प्रकार की झूठी और भ्रामक जानकारी फैलाने का प्रयास किया गया तो संगठन विधिक परामर्श लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगा।
अंत में जिलाध्यक्ष ने कहा कि विश्व हिन्दु महासंघ सत्य, सेवा और संगठन की मर्यादा की रक्षा हेतु सदैव प्रतिबद्ध है तथा समाज में सकारात्मक और रचनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाता रहेगा।