जनपद में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें – जिलाधिकारी

जनपद में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें – जिलाधिकारी

जनपद में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें – जिलाधिकारी

भ्रामक सूचना फैलाने वालों पर दर्ज होगी एफआर

राज बहादुर वर्मा संवाददाता रिपब्लिक रेनेसां 

बाराबंकी, बृहस्पतिवार और शुक्रवार से लगातार सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से जनपद में पेट्रोल एवं डीजल की कमी होने संबंधी भ्रामक सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी  शशांक त्रिपाठी ने स्पष्ट किया है कि यह सूचना पूरी तरह निराधार एवं भ्रामक है।जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है तथा आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य एवं सुचारु रूप से संचालित हो रही है। प्रशासन द्वारा जनपद के पेट्रोल पंपों की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है और कहीं भी ईंधन की कमी की कोई स्थिति नहीं है।उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से अनावश्यक भ्रम एवं अफवाह फैलाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे आमजन में अनावश्यक चिंता की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। प्रशासन द्वारा ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए विभिन्न माध्यमों के जरिए लगातार निगरानी रखी जा रही है।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति पेट्रोल-डीजल की कमी संबंधी भ्रामक सूचना या अफवाह फैलाते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाते हुए  कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
लगातार जिलाधिकारी के सूचना देने के बाद भी शुक्रवार को जनपद के पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली लोग घरों से करपा, ड्रम,केन जैसे पत्रों में डीजल पेट्रोल लेने के लिए जगह-जगह जमावड़ा लगाते हुए नजर आए, जानकारी के अनुसार लोग अधिक डीजल पेट्रोल लेकर के घरों में डंप कर रहे हैं जिससे पेट्रोल डीजल की खपत ज्यादा हो रही जबकि पेट्रोल पंपों पर लगातार टैंकर लोड पहुंच रहे हैं जिससे डीजल पेट्रोल की कमी ना हो सके सूरतगंज क्षेत्र में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप भारत पेट्रोल पंप के पेट्रोल पंपों पर लगातार डीजल पेट्रोल की पूर्ति के लिए पंप के ओनर टैंकरों को मंगवा रहे हैं कि डीजल पेट्रोल की कमी ना हो सके। 
इस संबंध में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप बल्लोपुर के ओनर अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि लगातार आरटीजीएस की जा रही है डीजल पेट्रोल के लोड टैंकर बराबर पेट्रोल पंप पर आ रहे हैं पेट्रोल डीजल की कोई कमी नहीं है केवल भ्रामक सूचनाओं के चक्कर में लोग परेशान हो रहे हैं।