उच्च शिक्षा पर वैचारिक हमला- राहुल गाँधी 

उच्च शिक्षा पर वैचारिक हमला- राहुल गाँधी 

उच्च शिक्षा पर वैचारिक हमला- राहुल गाँधी 

शिक्षा को विभाजनकारी दृष्टिकोण तक सीमित करना छात्र और राष्ट्र के भविष्य से खिलवाड़ 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि भारत की उच्च शिक्षा प्रणाली पर वैचारिक हमला किया जा रहा है। यह भाजपा सरकार की और आरएसएस की सोची समझी रणनीति है। शिक्षा के माध्यम से एक खास तरह की विचारधारा छात्रों पर थोपने का कुचक्र रचा  जा रहा है। उन्होंने केरल के मारियन कॉलेज कुट्टिक्कानम (स्वायत्त) में छात्रों से बातचीत के दौरान ये बातें कहीं। उन्होंने आगे कहा कि अगर आप कुलपतियों को देखें, तो उनमें से बड़ी संख्या में कुलपति आरएसएस से जुड़े लोग ही बनाए जा रहे हैं। बेशक, इसे रोकना होगा। भारतीय शिक्षा प्रणाली को विशेष रूप से आरएसएस के विभाजनकारी दृष्टिकोण तक सीमित नहीं किया जाना चाहिए। राहुल गाँधी ने यह भी दावा किया कि भारत एआई के आगमन में सफल नहीं हो पाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिन्होंने देश की क्षमता और भविष्य में वैश्विक स्तर पर एक शक्तिशाली देश बनने के दृष्टिकोण को बढ़ावा दिया था, वह कुछ नहीं कर सके।
राहुल गांधी ने बातचीत के दौरान कहा, “एआई के क्षेत्र में दो ही खिलाड़ी हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन। दुर्भाग्य से, भारत रोबोटिक्स, एआई या आधुनिक प्रौद्योगिकी, किसी भी क्षेत्र में एक प्रमुख खिलाड़ी नहीं है। निश्चित रूप से, अमेरिका या चीन की तुलना में तो बिल्कुल भी नहीं। यदि आप एआई में शक्तिशाली बनना चाहते हैं, तो आपको अपने डेटा पर नियंत्रण रखना होगा... प्रधानमंत्री द्वारा हाल ही में किए गए अमेरिकी समझौते के तहत हमारा सारा डेटा संयुक्त राज्य अमेरिका को सौंप दिया गया है इससे हमने पिछले कुछ हफ्तों में एआई में अपनी क्षमता को बहुत नुकसान पहुंचाया है। सेवा और सॉफ्टवेयर उद्योग में नौकरियां, जो हमारे देश की अर्थव्यवस्था का आधार थीं, एआई के कारण खत्म हो जाएंगी। मुझे चिंता है कि डेटा, विनिर्माण और गतिशीलता के क्षेत्र में एक परिवर्तन हो रहा है, और हम बस इसे देख रहे हैं। इसके साथ ही एआई का बढ़ता उपयोग विश्व भर में, विशेष रूप से बड़ी कंपनियों में हो रही व्यापक छंटनी के बीच, एक बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है। उन्होंने हाल ही में हुए भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर भी प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर भी कटाक्ष किया।