जिला अध्यक्ष  बृजेश कुमार चौधरी की अध्यक्षता मैं बसपा की बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार पर जोर

जिला अध्यक्ष  बृजेश कुमार चौधरी की अध्यक्षता मैं बसपा की बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार पर जोर

जिला अध्यक्ष  बृजेश कुमार चौधरी की अध्यक्षता मैं बसपा की बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार पर जोर

मुश्ताक अली ब्यूरो चीफ
झांसी। शिवाजी नगर सेक्टर में बहुजन समाज पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार चौधरी ने की। बैठक के मुख्य अतिथि  रवि कान्त मौर्या उपस्थित रहे।
बृजेश कुमार चौधरी ने अपने संबोधन में संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से (SiR) फॉर्म भरने, वोटर संख्या बढ़ाने, और सेक्टर व बूथ कमेटियों के गठन को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की आगामी चुनावी सफलता की कुंजी है।
अपने संबोधन में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन  कुमारी मायावती के नेतृत्व में 2007 से 2012 तक चली बसपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का विवरण दिया। उन्होंने कानून-व्यवस्था, सामाजिक न्याय, दलित-पिछड़ा-अल्पसंख्यक कल्याण और बुनियादी ढांचे के विकास को सरकार की प्रमुख उपलब्धियां बताया।
बैठक में संगठनात्मक निर्णय लेते हुए 223 झांसी विधानसभा क्षेत्र के लिए राजेंद्र सिंह अहिरवार को विधानसभा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने इस घोषणा का स्वागत किया और पार्टी हित में पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में पार्टी के पदाधिकारी, सेक्टर प्रभारी, बूथ कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में बसपा समर्थक उपस्थित रहे। अंत में पार्टी को मजबूत करने और मिशन को आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हुए बैठक का समापन किया गया।