जिला पुस्तकालय के नवीनीकरण कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश

दैनिक रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा 

महोबा।
जिलाधिकारी ने आज राजकीय जिला पुस्तकालय, महोबा में चल रहे भवन नवीनीकरण (रिनोवेशन) कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था द्वारा कराए जा रहे निर्माण एवं मरम्मत कार्यों का बारीकी से सर्वेक्षण कर गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि पुस्तकालय को आधुनिक और सुविधायुक्त बनाया जाए, ताकि छात्रों एवं पाठकों को बेहतर वातावरण मिल सके। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण टाइल्स और पेंट के प्रयोग, स्लाइडिंग खिड़कियों की स्थापना, फॉल्स सीलिंग, सोलर पैनल, एयर कंडीशनर, वॉटर कूलर सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं लगवाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि पुस्तकालय शिक्षा और ज्ञान का महत्वपूर्ण केंद्र है, इसलिए यहां की व्यवस्थाएं छात्रों के अनुकूल और आधुनिक होनी चाहिए।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।