प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एचपीवी टीकाकरण अभियान का किया शुभारंभ,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एचपीवी टीकाकरण अभियान का किया शुभारंभ,
बाराबंकी जिला महिला चिकित्सालय में वर्चुअल कार्यक्रम आयोजित
चौधरी उसमान/ संवादाता रिपब्लिक रेनेसाँ
बाराबंकी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान एवं विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जनपद बाराबंकी के जिला महिला चिकित्सालय में वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए और प्रधानमंत्री का मार्गदर्शन प्राप्त किया।कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अवधेश कुमार यादव, जिला महिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, डॉ. राजीव सिंह, डॉ. आफताब अंसारी, स्टेनो कमलेश सहित अस्पताल के चिकित्सक, अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर जिला महिला चिकित्सालय बाराबंकी में एचपीवी टीकाकरण अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को टीकाकरण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया और इसके लाभों की जानकारी दी गई।
एचपीवी टीकाकरण क्यों जरूरी है: एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) एक ऐसा वायरस है, जिससे महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय मुख का कैंसर) होने का खतरा रहता है। यह टीका इस गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय माना जाता है। यह टीकाकरण विशेष रूप से किशोरियों और महिलाओं को भविष्य में होने वाले कैंसर के खतरे से सुरक्षित करता है। समय पर टीकाकरण कराने से बीमारी की संभावना काफी हद तक कम हो जाती है और महिलाओं का स्वास्थ्य सुरक्षित रहता है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे इस टीकाकरण अभियान का लाभ उठाएं और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।
admin