स्वर्ण ज्योति नेत्र चिकित्सालय द्वारा डॉ. खलीक के आवास पर निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
स्वर्ण ज्योति नेत्र चिकित्सालय द्वारा डॉ. खलीक के आवास पर निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
शिविर के संयोजन
पत्रकार मो० फैसल
ने बताया लगभग 100 मरीजों की निशुल्क आंखों की जांच की गई।
रिज़वान मुनीर/ संवादाता रिपब्लिक रेनेसाँ
फतेहपुर बाराबंकी। निःशुल्क नेत्र जांच शिविर 100 मरीजों की जांच कस्बा फतेहपुर के सट्टी बाजार में डॉ. खलीक मजीद आवास पर 14 फरवरी 2026 दिन शनिवार को प्रातः 9 बजे से 1 बजे तक निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संयोजन मोहम्मद फैसल सिद्दीकी (पत्रकार) द्वारा किया गया। जबकि निवेदक समस्त क्षेत्रवासी रहे।स्वर्ण ज्योति नेत्र चिकित्सालय की ओर से आयोजित इस शिविर में लगभग 100 मरीजों की आंखों की जांच की गई। शिविर में डॉ. पीयूष मिश्रा एवं डॉ. दिवा कांत मिश्रा (नेत्र सर्जन की टीम द्वारा मरीजों का परीक्षण कर उचित परामर्श दिया। डॉक्टरों ने मोतियाबिंद,नजर की कमजोरी व अन्य नेत्र रोगों की जांच की मोतियाबिंद के मरीजों को लेजर तकनीक से बिना चीरा,बिना टांका, बिना पट्टी ऑपरेशन की सुविधा के बारे में जानकारी दी गई।आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए निःशुल्क ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध होने की भी जानकारी दी गई।आवश्यक मरीजों को दवाइयां वितरित की गईं तथा ऑपरेशन के लिए लाने व ले जाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाने की बात कही गई। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर लाभ उठाया और इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर डाक्टर खलीक मजीद, सय्यद अली महमूद, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नसीम गुड्डू, सय्यद इक़बाल महमूद नसरे आलम, अधिवक्ता असद अब्बासी,रिजवान सिद्दीकी,फूज़ैल सिद्दीकी,डाक्टर उरूज़ आलम दुबे, सय्यद खालिद महमूद, पत्रकार, मोईद अहमद सिद्दीकी पत्रकार,जावेद गुड्डू आदि कस्बे के लोगों उपस्थिति रहे।
admin