लाइव बर्ड एसोसिएशन टीम का गठन कुलदीप सिंह चुनें गए अध्यक्ष
लाइव बर्ड एसोसिएशन टीम का गठन कुलदीप सिंह चुनें गए अध्यक्ष
रिज़वान अहमद/ संवादाता रिपब्लिक रेनेसाँ
मसौली/ बाराबंकी:
पोल्ट्री व्यवसाय से जुड़े लोगों ने मंगलवार को बड़ेल ओवरब्रिज के निकट स्थित रानी लॉन में बैठक कर बाराबंकी लाइव बर्ड एसोसिएशन का गठन किया। बैठक में अंज एग्रोवेट ग्रुप के कुलदीप सिंह को सर्वसम्मति से एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। जबकि श्री गौरी इंटरप्राइजेज के रंजीत सिंह, गौरव सिंह एवं इजहार अहमद को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए श्री गौरी इंटरप्राइजेज के रंजीत सिंह ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य मुर्गीपालन क्षेत्र में सुधार लाना, तकनीकी सहायता उपलब्ध कराना तथा किसानों को उचित बाजार दिलाना है, ताकि व्यवसाय से जुड़े लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिल सके।उन्होंने संगठन के विस्तार पर जोर देते हुए बाराबंकी के अलावा जगदीशपुर, लखनऊ, गोंडा एवं बहराइच जिलों के पोल्ट्री व्यवसायियों से एसोसिएशन से जुड़ने की अपील की। लाइव बर्ड एसोसिएशन के गठन के मौके पर मोहम्मद मेराज, शादाब, मोहम्मद मुस्लिम, मोहम्मद शमीम, शेरा भाई सहित लखनऊ से उमेर, रंजीत, समीर, गोंडा से रवि सिंह, अली, बप्पू तिवारी तथा बहराइच से महेंद्र सिंह ने एसोसिएशन की सदस्यता ग्रहण की।
admin