मंत्री ए के शर्मा ने मऊ में गुरु रैदास की जन्म जयंती समारोह एवं मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में की सहभागिता

मंत्री ए के शर्मा ने मऊ में गुरु रैदास की जन्म जयंती समारोह एवं मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में की सहभागिता

मंत्री ए के शर्मा ने मऊ में गुरु रैदास की जन्म जयंती समारोह एवं मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में की सहभागिता

संत रविदास ने समाज को अंधविश्वासों और कुरीतियों से मुक्त करने का किया कार्य : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री

रामकृष्ण मिश्रा / ब्यूरो रिपब्लिक रैऺनैसां

लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने जनपद मऊ के सिद्धा अहिलासपुर एवं सिकड़ीकोल में आयोजित संत शिरोमणि गुरु रैदास की जन्म जयंती समारोह एवं मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने संत रविदास की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।अपने संबोधन में मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रैदास  ने समाज में व्याप्त कुरीतियों, आडंबरों एवं अंधविश्वासों का सशक्त रूप से खंडन किया और समाज को सही दिशा देने का कार्य किया। उनका मानना था कि भगवान की प्राप्ति पाखंड और दिखावे से नहीं बल्कि मन की शुद्धता, सदाचार और आत्मचिंतन से होती है। संत रविदास का संदेश आज भी समाज को समरसता और मानवता का मार्ग दिखाता है। मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में आज संत रविदास और संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के उपदेशों और विचारों का अनुसरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब सत्ता सही और संवेदनशील हाथों में होती है, तभी समाज का सर्वांगीण और संतुलित विकास संभव हो पाता है।उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा देशभर में लगभग 80 करोड़ लोगों को निशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। हजारों जरूरतमंदों को आवास प्रदान किए जा रहे हैं, रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही मऊ जनपद में सड़क, नाली, आवास, विद्युत तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास का कार्य लगातार प्रगति पर है। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक उमेश पांडेय, पूर्व जिला अध्यक्ष हौसला उपाध्याय, भोला, संतोष कुमार, संजय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने संत रविदास  के विचारों को अपनाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया।