परिवहन विभाग द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन एवं सम्मान समारोह आयोजित

परिवहन विभाग द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन एवं सम्मान समारोह आयोजित

परिवहन विभाग द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन एवं सम्मान समारोह आयोजित

दैनिक रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा 

महोबा।
प्रमुख सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार परिवहन विभाग द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन संबंधित सभी विभागों के सहयोग से किया गया। इसी क्रम में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का समापन एवं सम्मान समारोह ज्ञान स्थली पब्लिक स्कूल, महोबा में आयोजित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी गजल भारद्वाज एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी यातायात, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रतिनिधि, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन), यात्री एवं मालकर अधिकारी, बस यूनियन अध्यक्ष राजेंद्र सोनी, ट्रक यूनियन अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन, आल्हा परिषद अध्यक्ष दाऊ तिवारी, समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, संयुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष नेहा चंसौरिया, समाजसेवी नियाज मोहम्मद, रामजी सोनी, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन अध्यक्ष सुबोध बिंदुआ, सम्मानित पत्रकार बंधु, विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तथा सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलाई गई। विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर कार्यक्रम को सफल बनाया। सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए 18 वर्ष से कम आयु में वाहन न चलाने एवं हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने की अपील की। वहीं पुलिस अधीक्षक प्रबल प्रताप सिंह ने नशे की हालत में वाहन न चलाने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने की सलाह दी।
अंत में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों, पत्रकार बंधुओं एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के समापन की घोषणा की गई।