नवोदय जन सेवा समिति की पहल: विद्यार्थियों को ‘गुड टच–बैड टच’ की दी गई जागरूकता
नवोदय जन सेवा समिति की पहल: विद्यार्थियों को ‘गुड टच–बैड टच’ की दी गई जागरूकता
मुश्ताक अली ब्यूरो चीफ
झांसी। नवोदय जन सेवा समिति की संस्थापक रानी सिंह द्वारा बच्चों की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर एक सराहनीय पहल की गई। समिति के तत्वावधान में झांसी नगर के विभिन्न विद्यालयों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें छात्र-छात्राओं को गुड टच और बैड टच के बारे में सरल और समझने योग्य भाषा में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान रानी सिंह ने बच्चों को बताया कि अच्छे और गलत स्पर्श की पहचान कैसे करें, असहज महसूस होने पर तुरंत क्या कदम उठाने चाहिए और भरोसेमंद लोगों से बात करना क्यों जरूरी है। उन्होंने बच्चों को आत्मविश्वास के साथ “ना” कहना सिखाया और यह भी समझाया कि किसी भी तरह की परेशानी होने पर डरने की बजाय शिक्षक, माता-पिता या स्कूल प्रशासन को तुरंत जानकारी दें।
इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों में आत्मरक्षा, जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय प्रशासन और अभिभावकों ने भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर किए गए इस प्रयास की खुले दिल से सराहना की।
एनजीओ के इस जागरूकता अभियान को लेकर सामाजिक संगठनों और शिक्षा जगत ने प्रशंसा करते हुए कहा कि नवोदय जन सेवा समिति का यह कदम बच्चों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक मजबूत पहल है। समिति ने आगे भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने की बात कही, ताकि अधिक से अधिक बच्चे जागरूक होकर सुरक्षित रह सकें। कार्यक्रम में
मोहिल मिश्रा, सिमरन राधा भाटिया,मुस्कान खान,सरमिल,सानिया,निच्चि,सुरन्मि,अनिज्ञा,अदीवा,इकरा उपस्थित रहे।
admin