सूर्य महोत्सव 2026  कार्यक्रम का शुभारंभ

सूर्य महोत्सव 2026  कार्यक्रम का शुभारंभ

सूर्य महोत्सव 2026  कार्यक्रम का शुभारंभ

11 फरवरी को महोबा जनपद की स्थापना दिवस से प्रारंभ होगा

 रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी  सिंह वर्मा 

महोबा।सूर्य महोत्सव 2026  कार्यक्रम का शुभारंभ 11 फरवरी को महोबा जनपद की स्थापना दिवस से प्रारंभ होगा | 11 फरवरी को सुबह 5:00 बजे से सूर्योदय के साथ ही रहेलिया सूर्य मंदिर पर भगवान सूर्य देव को वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ अर्घ देकर किया जाएगा। यहां अंतरिक्ष दर्शन सन प्लेनिटोरियम  का उद्घाटन किया जाएगा। सूर्य मंदिर से ही एक भव्य शोभायात्रा मोदी ग्राउंड तक पहुंचेगी जहां पुस्तक मेला एवं मेले का उद्घाटन किया जाएगा। दिन के कार्यक्रमों में 11 फरवरी को ही एफ.पी.ओ. बाजार का उद्घाटन किया जाएगा। इसके अलावा प्रगतिशील किसान, कृषक उत्पादन संघ, उद्यान एवं बागवानी, कृषक मूंगफली, एवं तेल मिलों के मालिक, मत्स्य उत्पादन संघ, , श्रेष्ठ पशुपालक एवं डेयरी आदि का कृषि विभाग सम्मेलन आयोजित किया जायेगा, वही बुंदेली परंपरागत चितेरी चित्रकला की कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा, सायंकालीन कार्यक्रमों में स्थानीय एवं बुंदेली कलाकारों के साथ ही 11 फरवरी को प्रसिद्ध भजन गायन पं० सुधीर व्यास द्वारा भजन प्रस्तुति की जायेगी | वही बुंदेली कलाकारों में आल्हा गायन Timings सेन, गायन अबोध सोनी, लोकगायन जग प्रसाद तिवारी, बुंदेली बैण्ड मैशप, राई नृत्य निशांत भदौरिया द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी।