नेता और कार्यकर्ता के बीच का बंधन संघर्ष और समर्पण का अटूट बंधन होता है: अरविन्द सिंह गोप

नेता और कार्यकर्ता के बीच का बंधन संघर्ष और समर्पण का अटूट बंधन होता है: अरविन्द सिंह गोप

नेता और कार्यकर्ता के बीच का बंधन संघर्ष और समर्पण का अटूट बंधन होता है: अरविन्द सिंह गोप

सैफ मुख्तार/संवादाता रिपब्लिक रेनेसाँ 

बाराबंकी: नेता और कार्यकर्ता के बीच का बंधन संघर्ष और समर्पण का अटूट बंधन होता है। जो संगठन की रीढ़ बनकर समाज में बदलाव की नींव रखता है। उक्त बात बाराबंकी जनपद SIR  प्रभारी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता एवं जिला महासचिव हिमांशु यादव के संचालन में आयोजित जिला बैठक में व्यक्त किये। राष्ट्रीय सचिव अरविंद कुमार सिंह गोप ने आगे कहा कि किसी पार्टी संगठन के कार्यकर्ता और नेता जब एकजुट होकर किसी कार्य को करने की ठान लेते हैं तो वह कर निश्चित तौर पर पूरा होता ही होता है। इसका जीता जागता उदाहरण जनपद में चल रही SIR प्रक्रिया है। जिसमें कार्यकर्ताओं ने पूरे परिश्रम मेहनत से कार्य करते हुए विपक्षियों के सभी नापाक मंसूबों को नाकाम करने का काम किया। जिसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है लेकिन अभी हम सब का काम अधूरा है। हमने जो काम पूरी मेहनत परिश्रम से कर कर लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश को नाकाम किया है । उसी तरह हम सबको फार्म 7 के दुरुपयोग की जो निरंतर शिकायतें आ रही है उस पर भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के दिशा निर्देशों को मानते हुए कार्य करना होगा। हमें आम मतदाताओं को जागरूक करने के साथ खुद भी अपने बूथ पर एक एक वोट की रक्षा करनी होगी। पूरी सतर्कता से फर्जी फॉर्म 7 को रोकना होगा , क्योंकि हर मतदाता का वोट महत्वपूर्ण हैं संविधान ने जो हमें अधिकार दिया है उसकी रक्षा सुरक्षा करना हम सब का नैतिक दायित्व बनता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव निरंतर आम जनमानस के हक अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ रहे हैं। हमको उनके कंधे से कंधा मिलाकर 2027 के चुनाव के लिए अभी से तैयारी करनी होगी और हर मतदाता के मताधिकार को सुरक्षित करना होगा। तभी अखिलेश यादव जी की मेहनत और हम सबका परिश्रम सार्थक होगा। जिसके लिए हम लोग निरंतर प्रयास कर रहे हैं इसलिए मेरा आप सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ब्लॉक अध्यक्षों बूथ अध्यक्षों विधानसभा अध्यक्षों सहित सभी पार्टी समर्थकों से निवेदन है कि आप सब लोग एक एक वोट की रक्षा सुरक्षा के लिए अपने-अपने बूथ पर सजग रहते हुए किसी पात्र मतदाता का वोट ना कटने दे और जिन मतदाताओं के वोट बढ़ाने वाले हैं उनके फार्म भरवा कर BLO के पास जमा कर कर उनके वोट बढ़ाने का काम करें तभी हमारे नेता अखिलेश यादव 2027 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर प्रदेश वासियों की तकदीर और तस्वीर संवारने का काम कर सकेंगे। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, विशेष आमंत्रित सदस्य राजेंद्र वर्मा, हुमायूं नईम खान, सुरेश चंद्र गौतम, जिला महासचिव हिमांशु यादव, जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, जिला उपाध्यक्ष पंडित रामचंद्र मिश्रा, कामता प्रसाद यादव, श्याम प्रकाश त्रिवेदी, नसीम किर्ती, मो० रिजवान संजय, आदि लोग मौजूद रहे।