पीएम श्री जीआईसी में वार्षिक खेलकूद व सम्मान समारोह सम्पन्न, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
पीएम श्री जीआईसी में वार्षिक खेलकूद व सम्मान समारोह सम्पन्न, प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा
चरखारी (महोबा)।
पीएम श्री राजकीय गंगा सिंह इंटर कॉलेज, चरखारी में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता, करियर गाइडेंस मेला एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने खेल, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. उमाशंकर त्रिपाठी रहे। प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार ने पुरातन छात्रों, अध्यापकों एवं अतिथियों का स्वागत कर सम्मानित किया।
खेल प्रतियोगिताओं में बैडमिंटन सीनियर वर्ग में अजय कुमार व विनय कुमार तथा जूनियर वर्ग में हिमांशु व जगदीश विजेता रहे। चित्रकला प्रतियोगिता में ऋषि सोनी, निहाल व भोला, स्लोगन प्रतियोगिता में प्रमोद, अखिलेश व अमन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। पर्यावरण संरक्षण विषयक निबंध प्रतियोगिता में संतोष कुमार, हरनारायण व मोहम्मद अरमान तथा क्विज प्रतियोगिता में कक्षा 9-बी के छात्र रामजी, मानस व प्रदीप को पुरस्कृत किया गया।
इसके अतिरिक्त कबड्डी, वॉलीबॉल, कुर्सी दौड़ व रस्साकशी जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
सम्मान समारोह के दौरान कस्बे के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुरेश खरे, डॉ. उमाशंकर तिवारी व पूर्व अध्यापकों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रवक्ता शमशेर सिंह, नफीस अहमद, सुशील कुमार, शेख वफाती, संदीप गोस्वामी, ताजुद्दीन, सुनील कुमार, बादल कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
admin