अलीबाग राष्ट्रीय फील्ड आर्चरी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम का ऐतिहासिक प्रदर्शन
अलीबाग राष्ट्रीय फील्ड आर्चरी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम का ऐतिहासिक प्रदर्शन
सय्यद खालिद महमूद/ ब्यूरो चीफ रिपब्लिक रेनेसाँ
अलीबाग (महाराष्ट्र):
22 से 26 जनवरी तक आरसीएफ ग्राउंड, अलीबाग (महाराष्ट्र) में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय फील्ड आर्चरी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की 26 सदस्यीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अर्जित किए। यह टीम वाजिहुद्दीन अंसारी की अगुवाई में प्रतियोगिता में भाग लेने गई थी। 9 स्पॉट इवेंट में उत्तर प्रदेश की उपलब्धि। 9 स्पॉट श्रेणी में उत्तर प्रदेश टीम ने द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में गुरविंदर को ₹50,000 तथा अर्जुन को ₹25,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। अंडर-10 वर्ग (आयु वर्ग 10 वर्ष से कम) – सिंगल एवं मिक्स्ड स्पॉट
*आदित्री शुक्ला — मिक्स्ड स्पॉट में प्रथम स्थान एवं टीम इवेंट में द्वितीय स्थान
• आराध्य शुक्ला — टीम इवेंट में तृतीय स्थान
• धृति मिश्रा — सिंगल स्पॉट टीम इवेंट में द्वितीय स्थान
• अरुही कसेरा — सिंगल स्पॉट टीम इवेंट में द्वितीय स्थान
अंडर-17 वर्ग (आयु वर्ग 17 वर्ष से कम)
• कुनाल चौधरी — व्यक्तिगत वर्ग में तृतीय स्थान एवं टीम इवेंट में तृतीय स्थान
• शौर्य मिश्रा — व्यक्तिगत वर्ग में तृतीय स्थान
• अभिनव पटेल — टीम इवेंट में तृतीय स्थान
अंडर-19 वर्ग (आयु वर्ग 19 वर्ष से कम)
• ऋषभ कुमार — व्यक्तिगत वर्ग में द्वितीय स्थान
• विवेक कश्यप — तृतीय स्थान
सीनियर कंपाउंड वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन
कंपाउंड सिंगल शॉट
• सुमित कुमार — व्यक्तिगत वर्ग में रजत पदक एवं टीम इवेंट में रजत पदक
मिक्स स्पॉट
• साहिल बावेजा — मिक्स स्पॉट में स्वर्ण पदक एवं टीम इवेंट में स्वर्ण पदक
• जतिन पांडेय — मिक्स स्पॉट में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक
कंपाउंड सिंगल स्पॉट
• शिवम राठी — व्यक्तिगत वर्ग में कांस्य पदक एवं टीम इवेंट में कांस्य पदक
• अर्जुन चौधरी — टीम इवेंट में कांस्य पदक
• राजेश बिश्नोई — व्यक्तिगत वर्ग में रजत पदक एवं टीम इवेंट में रजत पदक
• रोहित राणा — टीम इवेंट में रजत पदक
पदाधिकारियों ने व्यक्त किया हर्ष। टीम की इस ऐतिहासिक सफलता पर इंडोर फील्ड आर्चरी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष राम बाबू द्विवेदी ने खिलाड़ियों एवं कोचिंग स्टाफ को बधाई देते हुए अपार हर्ष व्यक्त किया। वहीं संगठन की जनरल सेक्रेटरी निधि जैन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी वर्ष 2026 के अंत में होने वाली अंतरराष्ट्रीय फील्ड आर्चरी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
admin