सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्षा का झांसी में हुआ भव्य स्वागत

सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्षा का झांसी में हुआ भव्य स्वागत

सपा महिला सभा की प्रदेश अध्यक्षा का झांसी में हुआ भव्य स्वागत

2027 में अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

 मुस्ताक अली ब्यूरो चीफ

झांसी। मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीबू श्रीवास्तव के प्रथम नगर आगमन पर झांसी में उनका भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ अतिथि पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव रहें। समाजवादी पार्टी महिला सभा की एक महत्वपूर्ण एवं विशाल बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता महिला सभा की जिलाध्यक्ष मनीषा करोसिया ने की।
कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर, वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई एवं समाजवादी आंदोलन के प्रेरणास्रोत श्रद्धेय नेताजी मुलायम सिंह यादव के चित्रों पर माल्यार्पण एवं नमन के साथ की गई।
महिला सभा की जिलाध्यक्ष मनीषा करोसिया एवं नगर अध्यक्ष सीमा श्रीवास्तव द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीबू श्रीवास्तव का फूलों की बड़ी माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। उन्हें सिर पर पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया तथा वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा स्वरूप तलवार भेंट कर नारी शक्ति का प्रतीक सम्मान प्रदान किया गया।
विशाल बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती रीबू श्रीवास्तव ने भाजपा की योगी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार, भ्रष्टाचार और अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है, जिसके कारण महिलाएं और बच्चियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। हालात यह हैं कि अभिभावक बच्चियों को स्कूल भेजने से भी डर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा की तथाकथित डबल इंजन सरकार में महिलाओं की अस्मिता को रौंदा जा रहा है। यदि महिलाओं को अपना सम्मान, सुरक्षा और अधिकार बचाने हैं तो 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करना अनिवार्य है।

बैठक में उपस्थित महिला पदाधिकारियों ने एक स्वर में 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत करने एवं अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी महिला कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं समर्थक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री अजय सूद, जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह यादव, वरिष्ठ नेता सीताराम कुशवाहा, अरविंद वरिष्ठ, मिर्जा करामात बेग, मीरा रायकवार, महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम, महानगर अध्यक्ष सीमा श्रीवास्तव, विजय झांसिया, प्रदेश सचिव दीपाली रैकवार, जूही खान,‌ विधानसभा अध्यक्ष मीनू खान, जिला उपाध्यक्ष रौली जतारिया, शैलजा तिवारी, किरण यादव, मंजू वाल्मीकि, दीपिका, सोनिया, कामिनी, गीता, वंदना, कुशवाहा, रिंकी रैकवार, मीनू , संध्या, कुसुम, संजय पाल, आरीफ ख़ान आदि रहे ।
संचालन मिर्जा करामात,  मीनू खान जिला कोषाध्यक्ष ने किया। अंत में आभार व्यक्त सीमा श्रीवास्तव ने किया