मजलिस के कार्यकर्ता इंसानियत के लिए काम करें शौकत अली
मजलिस के कार्यकर्ता इंसानियत के लिए काम करें शौकत अली
2027 मिशन की कामयाबी चाहते हो तो संगठन को मजबूत करें
मुस्ताक अली ब्यूरो चीफ
झांसी : आल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के बुंदेलखंड अधिवेशन वा कार्यकर्ता सम्मेलन पंडित दीनदयाल सभागार में संपन्न हुआ। 2027 की विधानसभा चुनाव में मजलिस-ए-इत्तेहादुल रचेगी इतिहास। शौकत अली प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने बुंदेलखंड जॉन की समीक्षा बैठक में भाग लेने के लिए पहुंचे जहां बुंदेलखंड अध्यक्ष प्रभारी सैयद सादिक अली आवाहन पर बुंदेलखंड के हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने उनका भाग्य स्वागत किया। बुंदेलखंड अधिवेशन सभा को संबोधित करते हुए हाजी शौकत अली ने कहा की मजलिस आगामी होने वाले हर चुनाव में अब हिस्सा लेगी, नगर निकाय चुनाव हो चाहे जिला पंचायत या 2027 के विधानसभा चुनाव। हर चुनाव में एमाईएमआई मजबूती के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है । अध्यक्ष शौकत अली ने कहा की 2027 में उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार मजलिस-ए-इत्तेहादुल इतिहास रचने जा रही है । उन्होंने कहा कि हम प्रदेश की 200 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रहे हैं और इस बार प्रदेश में ऐसे नतीजे आएंगे जो सबको चौंका देंगे। उन्होंने मुस्लिम समाज से आग्रह किया कि वह बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के हाथों को मजबूत करें और उनका साथ दें। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा अगर हिंदू भाई पंचर बनाने वाला है या टैक्सी चलाने वाला है उन्हें ₹10 की जगह₹15 की मदद करें और उनके साथ प्यार और तहजीब से बात करें। प्रदेश प्रवक्ता पवन राव अंबेडकर, प्रदेश महासचिव सलमान मलिक, एस टी/ एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष टीपी सिंह, विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। इस मौके पर बुंदेलखंड के समस्त जिलाध्यक्ष महानगर अध्यक्ष विधानसभा अध्यक्ष और उनकी पूरी कार्यकारिणी मौजूद रही। इस मौके पर शेख अली कुरैशी बुंदेलखंड सचिव कलाम कुरैशी, सैयद अदनान, शेख इमरान, राजा बुंदेलखंड मीडिया प्रभारी असलम खान पार्टी के मो अमीर ललितपुर, नवाब भाई चित्रकूट, शमशाद भाई इटावा, प्यारे मियां मैनपुरी कारी मुखताहिर औरैया जब्बार खान हमीरपुर, अमजद मंसूरी, बबलू आजाद, बुंदेलखंड सादिक खान, शाहरुख खान, महासचिव इमरान रजा, डॉ॰ संजीव निरंजन, बॉबी सिद्दीकी, रियाज खान, नदीम रजा, बुंदेलखंड अधिवेशन का संचालक शेख अली असलम खान ने किया व आभार बुंदेलखंड अध्यक्ष सैयद सादिक अली ने किया।
admin