उ0प्र0 विधान परिषद विशेषाधिकार समिति की मण्डलीय बैठक संपन्न, विकास कार्यों की समीक्षा
उ0प्र0 विधान परिषद विशेषाधिकार समिति की मण्डलीय बैठक संपन्न, विकास कार्यों की समीक्षा
मुश्ताक अली ब्यूरो चीफ
झांसी। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की विशेषाधिकार समिति की मण्डलीय बैठक कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में सभापति गोविन्द नारायण शुक्ल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विधान परिषद सदस्य रामतीर्थ सिंघल, रमा निरंजन, डॉ. बाबूलाल तिवारी सहित झांसी, ललितपुर और जालौन के जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में जनप्रतिनिधियों के पत्रों के निस्तारण, प्रोटोकॉल पालन तथा विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सभापति ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए।
सदस्य रमा निरंजन द्वारा नगर निगम क्षेत्र में लगाए गए होर्डिंग का मुद्दा उठाने पर सभापति ने अवैध होर्डिंग से होने वाली राजस्व क्षति की जानकारी देने के निर्देश दिए। वहीं सदस्य रामतीर्थ सिंघल ने वेंडिंग जोन में अतिक्रमण की समस्या उठाई, जिस पर जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया।
सभापति ने मुख्य सड़कों पर स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रखने, अतिक्रमण हटाने, साइबर क्राइम के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा गर्मी को देखते हुए फायर ब्रिगेड व विद्युत आपूर्ति को सतर्क रखने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी मृदुल चौधरी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
admin