महोबा के महुआ स्कूल में मिड डे मील में कीड़े मिलने से हड़कंप, नायब तहसीलदार ने की जांच

महोबा के महुआ स्कूल में मिड डे मील में कीड़े मिलने से हड़कंप, नायब तहसीलदार ने की जांच

महोबा के महुआ स्कूल में मिड डे मील में कीड़े मिलने से हड़कंप, नायब तहसीलदार ने की जांच

रिपब्लिक रैनैसां ब्यूरो हरी सिंह वर्मा 

पनवाड़ी, महोबा। विकासखंड पनवाड़ी के संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय महुआ में मिड डे मील के खाद्यान्न में कीड़े मिलने का मामला सामने आते ही विद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। बच्चों को परोसे जाने वाले राशन की गुणवत्ता खराब होने की सूचना पर अभिभावकों और ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिला। बताया जा रहा है कि भोजन तैयार करने से पहले अनाज में कीड़े पाए गए, जिसके बाद भोजन वितरण रोक दिया गया।
मामले की जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार अभिषेक मिश्रा मौके पर पहुंचे और विद्यालय के खाद्यान्न भंडारण कक्ष की जांच की। उन्होंने स्टॉक रजिस्टर, राशन की गुणवत्ता, साफ-सफाई व्यवस्था और रखरखाव का निरीक्षण किया। प्रधानाध्यापक ने बताया कि खराब अनाज को तुरंत हटवा दिया गया है। जांच के दौरान संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ कर लापरवाही पर नाराजगी जताई गई।
नायब तहसीलदार ने स्पष्ट कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए गए। अभिभावकों ने भी भविष्य में ऐसी घटना न दोहराने की मांग की है।