अखिलेश यादव के झांसी आगमन पर सपा नेताओं में उत्साह, 2027 की तैयारी का आह्वान

अखिलेश यादव के झांसी आगमन पर सपा नेताओं में उत्साह, 2027 की तैयारी का आह्वान

अखिलेश यादव के झांसी आगमन पर सपा नेताओं में उत्साह, 2027 की तैयारी का आह्वान

मानसिंह यादव बोले: अखिलेश यादव के झांसी आगमन से संगठन को मिलेगी मजबूती, 2027 में पूर्ण बहुमत का लक्ष्य

 मुश्ताक अली ब्यूरो चीफ
झांसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रस्तावित झांसी आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं सपा नेता मानसिंह यादव ने प्रेस वार्ता कर बताया कि अखिलेश यादव का यह दौरा संगठन को मजबूत करने और जनता से संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से हो रहा है।
मानसिंह यादव ने कहा कि अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में कई विकास कार्य कराए, जिनका लाभ किसानों, युवाओं, महिलाओं और गरीब वर्ग तक पहुंचा। और झांसी में भी समाजवादी सरकार के दौरान सड़क निर्माण, शहरी विकास, बिजली व्यवस्था सुधार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य से जुड़े कई कार्य किए गए, जिससे क्षेत्र के लोगों को राहत मिली और शहर के विकास को गति मिली।
उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी हमेशा समाज के हर वर्ग के हित में काम करती रही है और अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश को फिर से विकास की राह पर ले जाया जा सकता है।
सपा नेता ने कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करते हुए कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए अभी से तैयारी शुरू करें। गांव-गांव और घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों व उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाएं, ताकि अखिलेश यादव को दोबारा उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जा सके।
उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव के झांसी आगमन पर झांसी में भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं।