अपना दल (एस) की मासिक बैठक एवं माता रमाबाई अंबेडकर की जयंती मनाई गई

अपना दल (एस) की मासिक बैठक एवं माता रमाबाई अंबेडकर की जयंती मनाई गई

अपना दल (एस) की मासिक बैठक एवं माता रमाबाई अंबेडकर की जयंती मनाई गई

 मुश्ताक अली ब्यूरो चीफ 
झांसी। अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्षा एवं भारत सरकार की केंद्रीय मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल तथा प्रदेश अध्यक्ष जाटव आर.पी. गौतम के निर्देशानुसार जानकीपुरम कॉलोनी स्थित जिला महानगर कार्यालय में अपना दल (एस) की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान माता रमाबाई अंबेडकर की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  दीपमाल कुशवाहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मंच एवं अहमद खा मंसूरी, प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मंच उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर रामचंद्र पटेल, प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक मंच, धर्मपाल निरंजन, राष्ट्रीय सचिव व्यापार मंच तथा आनंद पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय कछवारे, जिला अध्यक्ष महानगर झांसी ने की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने माता रमाबाई अंबेडकर के सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया तथा संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।
बैठक में मनोज गोतिया विधानसभा अध्यक्ष झांसी, संजीव झसिया विधानसभा अध्यक्ष बबीना, ज्ञानमाणी सिरोठिया जिला अध्यक्ष महानगर व्यापार मंच, पूजा पटेल जिला अध्यक्ष महानगर महिला मंच, चंद्र प्रकाश अहिरवार जिला अध्यक्ष श्रमिक मंच, सुधीर अहिरवार जिला उपाध्यक्ष महानगर, सचिन भारती जिला उपाध्यक्ष महानगर, अरविंद पटेल, अरुण यादव, अरुण बोल मैक, नीरज यादव जिला सचिव, शुभम शुक्ला, अमित वर्मा जिला उपाध्यक्ष व्यापार मंच, विशाल वर्मा, इंद्रेश पटेल महासचिव महानगर सहित राजकुमार रैकवार, सोनू वर्मा, प्रदीप अहिरवार, मनोज, विजय, करन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।