भाजपा सरकार ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से आम जनता त्रस्त है: विधायक गौरव रावत
भाजपा सरकार ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से आम जनता त्रस्त है: विधायक गौरव रावत
सय्यद खालिद महमूद/ ब्यूरो चीफ रिपब्लिक रेनेसाँ
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश में 2027 का विधानसभा चुनाव लोकतंत्र के लिए अग्नि परीक्षा है। भाजपा विधानसभा चुनाव में साजिश और षड्यंत्र करेगी। भाजपा में जनता के प्रति कोई ईमानदारी नहीं है। भाजपा सरकार पीडीए से नफरत करती है पी.डी.ए को अपमानित कर रही है। यही पीडीए भाजपा को परास्त करेगा। उक्त विचार आज विकासखंड सिद्धौर के अंतर्गत ग्राम इसरौलीसारी में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अंकित वर्मा द्वारा आयोजित पी०डी०ए० जन चौपाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए विधायक गौरव कुमार रावत ने व्यक्त किये। श्री गौरव रावत ने आगे कहा कि इस सरकार का अहंकार चरम पर है। बस समय आ गया है कि अहंकारियों का अस्तित्व नहीं बचेगा। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार से आम जनता त्रस्त है। चारो तरफ अराजकता है भाजपा ने उत्तर प्रदेश का बहुत नुकसान किया है इसकी भरपाई में बरसों लग जाएगा। पूर्व प्रमुख,चेयरमैन प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि 2027 में लोकतंत्र के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार बनना जरूरी है। विधानसभा चुनाव में एक भी वोट टस से मस नहीं होगा। जनता 2027 के चुनाव का इंतजार कर रही है। एक एक वोट साइकिल के चुनाव चिन्ह पर जाएगा। दिनेश शर्मा प्रधान की अध्यक्षता तथा जिला उपाध्यक्ष रिजवान संजय के संचालन में संपन्न हुई उक्त बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव सरताज चौधरी,विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद उबैद शानू,ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, मसौली ब्लाक अध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व चेयरमैन रियाज अहमद, मोहम्मद फारूक प्रधान रामचंद्र वर्मा, हजारीलाल रावत, गोलू बादशाह, अनिल रावत, अवध राम यादव,डा० सरफराज हुसैन,प्रधान, राकेश वर्मा प्रधान, राहुल कश्यप, राजबहादुर वर्मा, पुनीत तिवारी, उत्तम वर्मा, राम सत्रोहन वर्मा, पूर्वी दिन वर्मा, इंद्र कुमार मास्टर, सुभाष वर्मा, मुन्ना वर्मा, सुरेश बाबू प्रधान, चंद्रेश यादव मास्टर, किंकर रावत, मोहम्मद मतीन, महाराज दिन रावत, मोहम्मद अकील अहमद प्रधान, प्रवेश यादव, शरीफ अहमद, चंदन वर्मा, प्रधान,मोबिन प्रधान, मोहम्मद सालीम जयपुर, अभिलाष यादव, पुनीत तिवारी समेत आदि लोग उपस्थित रहे।
admin