पूर्व सांसद पी.एल. पुनिया का 81वां जन्मदिन, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सिकंदर अब्बास रिज़वी ने केक काटकर मनाया, 

सैफ मुख्तार/संवादाता रिपब्लिक रेनेसाँ 

बाराबंकी। पूर्व सांसद पी. एल. पुनिया का 81 वां जन्मदिन ओबरी स्थित उनके आवास पर मनाया गया। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष सिकंदर अब्बास रिज़वी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद पी.एल. पुनिया ने बाराबंकी को अपनी कर्मभूमि बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें यहां के आम जनमानस से जो स्नेह और प्यार मिला है। वह किसी भी दौलत या शोहरत से बढ़कर है। पुनिया ने विश्वास व्यक्त किया कि जिस प्रकार उन्हें जनता का अपार स्नेह मिला। उससे कहीं अधिक स्नेह आज उनके पुत्र को मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उनका परिवार जीवन की अंतिम सांस तक इस कर्मभूमि की सेवा करता रहेगा। इस कार्यक्रम में सिकंदर अब्बास रिजवी मोहम्मद मोहसिन राजेंद्र वर्मा गुड्डू गौतम, तरुण बख्श वीरेंद्र यादव एडवोकेट इरफान कुरैशी रामहरख रावत विजय पाल गौतम इजहार एडवोकेट सना मुंही शबनम वारसी सद्दाम हुसैन अमित गौतम  मोहम्मद अकरम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।