भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय मंत्री बाबू भाई पटेल का सफल प्रवास, ग्राम समितियों को सशक्त बनाने पर जोर
भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय मंत्री बाबू भाई पटेल का सफल प्रवास, ग्राम समितियों को सशक्त बनाने पर जोर
दीपक शुक्ला /विशेष संवाददाता
लखीमपुर खीरी : भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश के अवध प्रांत के अंतर्गत अखिल भारतीय अधिकारी प्रवास कार्यक्रम के तहत अखिल भारतीय मंत्री आदरणीय बाबू भाई पटेल जी का जनपद लखीमपुर खीरी में सफल एवं सार्थक प्रवास सम्पन्न हो गया। विनायक गेस्ट हाउस में आयोजित बैठक, मार्गदर्शन सत्र एवं विचार-विमर्श में जिला कार्यकारिणी, विकासखंड फूलबेहड़ की टीम तथा जनपद के विभिन्न ब्लॉकों के अध्यक्ष, मंत्री व प्रमुख पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण मोहन वर्मा जी ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री श्री उपेंद्र जी ने किया। संबोधन में बाबू भाई पटेल जी ने संगठन के कार्यों की समीक्षा करते हुए जमीनी स्तर पर सुदृढ़ता, विस्तार, अनुशासन एवं समन्वित कार्यप्रणाली पर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि संघ का मूल बल ग्राम समितियाँ हैं, इसलिए इन्हें सक्रिय, संगठित एवं उद्देश्यपूर्ण बनाना जरूरी है।कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए उन्होंने किसानों की समस्याओं—लागत, मूल्य, सिंचाई, बीज, खाद, बिजली एवं प्रशासनिक मुद्दों—का समाधान सुनिश्चित करने को कहा। आवश्यकता पड़ने पर तहसील, ब्लॉक एवं जिला स्तर पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया। बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनी तथा ग्राम से जनपद स्तर तक विस्तार के लक्ष्य तय किए गए।प्रवास के दौरान ग्राम समिति क्षेत्र में रात्रि प्रवास के क्रम में स्थानीय किसानों व कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद हुआ, जो संगठन-किसान के बीच विश्वास का प्रतीक बना। अवध प्रांत मंत्री श्री उत्कर्ष जी, संगठन मंत्री श्री अरविंद जी, अखिल भारतीय सह-प्रमुख श्री प्रकाश नारायण जी, प्रांत उपाध्यक्ष श्री अमरजीत चीमा जी, प्रांत प्रचार प्रमुख श्री रमेश चंद्र मिश्रा जी, जिला उपाध्यक्ष श्री धर्मवीर मौर्य जी शाह, जिला सह-मंत्री श्री जयप्रकाश जी व श्री वेद प्रकाश जी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।यह प्रवास किसान हित, कृषि समृद्धि एवं राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के लिए संघ को और सशक्त बनाने की दिशा में प्रेरणादायी साबित हुआ।
admin