श्रद्धांजलि समारोह में उमड़ा जनसैलाब भारी भीड़ ने साफ कर दिया स्व० राजा राजीव कुमार सिंह आज भी जनता के दिलों में जीवित हैं।

श्रद्धांजलि समारोह में उमड़ा जनसैलाब भारी भीड़ ने साफ कर दिया स्व० राजा राजीव कुमार सिंह आज भी जनता के दिलों में जीवित हैं।

श्रद्धांजलि समारोह में उमड़ा जनसैलाब भारी भीड़ ने साफ कर दिया स्व० राजा राजीव कुमार सिंह आज भी जनता के दिलों में जीवित हैं।


आफताब अहमद/ संवादाता रिपब्लिक रेनेसाँ 

बाराबंकी। जनपद के पूर्व राज्यमंत्री स्वर्गीय राजा राजीव कुमार सिंह की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर विधानसभा दरियाबाद अंतर्गत हड़ाहा स्टेट में भव्य श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में पहुंचे।समारोह स्थल पर पहुंचते ही राजा रितेश कुमार सिंह ‘रिंकू’ ने अपने समर्थकों के साथ शिवपाल सिंह यादव का जोरदार भव्य स्वागत किया। इसके बाद सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने स्वर्गीय राजा राजीव कुमार सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।श्रद्धांजलि सभा में समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेताओं सहित हज़ारों की संख्या में दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र की जनता मौजूद रही, जिससे पूरा परिसर जनसैलाब में तब्दील हो गया।कार्यक्रम में जनपद के वरिष्ठ सपा नेता अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद , पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा, जैदपुर विधायक गौरव रावत, पूर्व विधायक मगन रावत, अयोध्या जिला अध्यक्ष परशुराम यादव, आदेश कुमार जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतम वर्मा, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला अध्य्क्ष आनंद कौशल, पूर्व कार्यकारणी सदस्य सलमान सिद्दीकी रानीकटरा सहित कई प्रमुख नेता और समाजवादी पार्टी के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। वक्ताओं ने स्वर्गीय राजा राजीव कुमार सिंह के सामाजिक, राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उन्हें जनसेवा के प्रति समर्पित नेता बताया। जिला अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ आनंद कौशल ने अपने गीतों के माध्यम से कहा दरियाबाद कि जनता ने दे दिया यही संदेश राजा आएंगे रितेश अबकी जीतेंगे अखिलेश।